राजद की मांग, तत्काल रद्द हो भाजपा विधायक की सदस्यता

राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। पार्टी के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने एक बयान जारी करते हुए इस संबंध में जानकारी दी।

राजद की मांग, तत्काल रद्द हो भाजपा विधायक की सदस्यता

पटना: राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। पार्टी के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने एक बयान जारी करते हुए इस संबंध में जानकारी दी।

मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए चित्तरंजन गगन ने कहा कि साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) के भाजपा विधायक राजू सिंह को हत्या के एक मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दिए गए सजा पर दिल्ली उच्च न्यायालय के रोक लगाने से इंकार किया है। उनकी पार्टी तत्काल प्रभाव से विधानसभा में उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग करती है।

ज्ञात हो कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह को हर्ष फायरिंग मामले में सुनाई गई सजा और दोषसिद्धि पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। 31 दिसंबर 2018 की रात दिल्ली के फार्महाउस में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग हुई थी, जिसमें महिला आर्किटेक्ट डॉ. अर्चना गुप्ता की सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी। 

उक्त मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधायक राजू सिंह को गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी मानते हुए चार साल की सजा और 25 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया था। जिसके खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील कर सजा पर रोक लगाने की मांग की थी।अब दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। ऐसी स्थिति में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत बिहार विधानसभा सचिवालय को तत्काल प्रभाव से राजू सिंह की सदस्यता समाप्त करने की अधिसूचना जारी कर देनी चाहिए 

Trending News

भारतीय दवा कंपनियों को बड़ी राहत, स्पेशल ड्रग्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा US
भारतीय दवा कंपनियों को बड़ी राहत, स्पेशल ड्रग्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा US
Sep 29, 2026, 4:44:00 PM
विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश
विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश
Sep 29, 2026, 4:24:00 PM
पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लेकर अधेड़ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लेकर अधेड़ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Sep 29, 2026, 4:16:00 PM
जिला स्थापना शाखा कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालय की व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश
जिला स्थापना शाखा कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालय की व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश
Sep 29, 2026, 4:07:00 PM
 गोपालगंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची आरजेडी, कम्युनिटी किचन की संख्या बढ़ाने की मांग
गोपालगंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची आरजेडी, कम्युनिटी किचन की संख्या बढ़ाने की मांग
Sep 29, 2026, 3:59:00 PM
राजद की मांग, तत्काल रद्द हो भाजपा विधायक की सदस्यता
राजद की मांग, तत्काल रद्द हो भाजपा विधायक की सदस्यता
Sep 29, 2026, 3:47:00 PM
अब 10000 में क्यों नहीं मिलता 5G फोन? साल भर में कीमतें हुई डबल,  कौन जिम्मेदार...अभी और महंगा?
अब 10000 में क्यों नहीं मिलता 5G फोन? साल भर में कीमतें हुई डबल, कौन जिम्मेदार...अभी और महंगा?
Sep 29, 2026, 3:42:00 PM
सोन नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, 23 गिरफ्तार, ड्रेजर मशीन समेत बालू लदी 4 नावें जब्त
सोन नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, 23 गिरफ्तार, ड्रेजर मशीन समेत बालू लदी 4 नावें जब्त
Sep 29, 2026, 3:37:00 PM
नेपाल की बारिश से गोपालगंज में तबाही, बाढ़ की चपेट में बरौली, मांझा व बैकुंठपुर, MLA बोले- यह अंतरराष्ट्रीय समस्या
नेपाल की बारिश से गोपालगंज में तबाही, बाढ़ की चपेट में बरौली, मांझा व बैकुंठपुर, MLA बोले- यह अंतरराष्ट्रीय समस्या
Sep 29, 2026, 3:16:00 PM
 हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश
हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश
Sep 29, 2026, 3:08:00 PM