विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश
Sep 29, 2026, 4:24:00 PM

भागलपुर/नवगछिया। नवगछिया पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े करीब एक लाख रुपये लेकर एक अधेड़ व्यक्ति के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पोस्ट ऑफिस परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि अधेड़ व्यक्ति पोस्ट ऑफिस में पहुंचा और मौका पाकर करीब एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पोस्ट ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस और संबंधित कर्मियों द्वारा फरार व्यक्ति की पहचान और तलाश की जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के इलाकों में भी व्यक्ति की खोज की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है।
भागलपुर/नवगछिया से संदीप कुमार की रिपोर्ट









