विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश

सुरक्षित और वैध विदेश प्रवासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभा कक्ष में एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उत्प्रवासी संरक्षक संजय कुमार ने की।

विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश

गोपालगंज : सुरक्षित और वैध विदेश प्रवासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभा कक्ष में एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उत्प्रवासी संरक्षक संजय कुमार ने की। बैठक का मुख्य ध्येय विदेश में रोजगार तलाश रहे युवाओं और उनके परिवारों को सुरक्षित प्रवासन और इससे जुड़े कानूनी नियमों के प्रति सतर्क करना था।

फर्जी एजेंटों से रहें सावधान, दस्तावेजों की करें गहन जांच

बैठक के दौरान अधिकारियों ने आगाह किया कि विदेश में नौकरी के नाम पर सक्रिय बिचौलियों और फर्जी एजेंटों के झांसे में आने से बचें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विदेश प्रस्थान से पूर्व पासपोर्ट, वीजा, एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट (रोजगार अनुबंध) और मेडिकल रिपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेजों की पूरी जांच-परख कर लेनी चाहिए। साथ ही, किसी भी गतिविधि के लिए केवल अधिकृत एजेंसियों का ही चयन करें।

जागरूकता सामग्री के जरिए युवाओं को सलाह दी गई कि वे विदेश जाने से पहले अपने रोजगार अनुबंध पत्र को ध्यान से पढ़ें

जागरूकता सामग्री के जरिए युवाओं को सलाह दी गई कि वे विदेश जाने से पहले अपने रोजगार अनुबंध पत्र को ध्यान से पढ़ें। इसमें मिलने वाला वेतन, काम के घंटे, कार्य की प्रकृति और रहने-खाने की व्यवस्था जैसी शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। इसके अतिरिक्त, अपने सभी मूल दस्तावेजों की एक प्रति अपने परिजनों के पास जरूर छोड़कर जाएं।

ई-माइग्रेट पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक

बैठक में ई-माइग्रेट पोर्टल के महत्व को रेखांकित किया गया। विदेश जाने वाले इच्छुक व्यक्तियों को इस पोर्टल पर पंजीकृत होने और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की विधि समझाई गई। अधिकारियों ने कहा कि विदेश में किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति या समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत संबंधित भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क साधा जाना चाहिए।

संदिग्ध स्थिति में तुरंत करें शिकायत

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुबंध के विदेश भेजना, फर्जी एजेंटों द्वारा पासपोर्ट जब्त कर लेना, जल्द नौकरी का लालच देकर मोटी रकम मांगना जैसी गतिविधियां धोखाधड़ी की श्रेणी में आती हैं। ऐसी स्थिति सामने आने पर तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों या अधिकृत सहायता केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है। बैठक में अमरजीत कुमार (सेक्शन PEO-2), सुमित कुमार (SO) व सामान्य शाखा प्रभारी संदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

भारतीय दवा कंपनियों को बड़ी राहत, स्पेशल ड्रग्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा US
भारतीय दवा कंपनियों को बड़ी राहत, स्पेशल ड्रग्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा US
Sep 29, 2026, 4:44:00 PM
विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश
विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश
Sep 29, 2026, 4:24:00 PM
पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लेकर अधेड़ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लेकर अधेड़ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Sep 29, 2026, 4:16:00 PM
जिला स्थापना शाखा कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालय की व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश
जिला स्थापना शाखा कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालय की व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश
Sep 29, 2026, 4:07:00 PM
 गोपालगंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची आरजेडी, कम्युनिटी किचन की संख्या बढ़ाने की मांग
गोपालगंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची आरजेडी, कम्युनिटी किचन की संख्या बढ़ाने की मांग
Sep 29, 2026, 3:59:00 PM
राजद की मांग, तत्काल रद्द हो भाजपा विधायक की सदस्यता
राजद की मांग, तत्काल रद्द हो भाजपा विधायक की सदस्यता
Sep 29, 2026, 3:47:00 PM
अब 10000 में क्यों नहीं मिलता 5G फोन? साल भर में कीमतें हुई डबल,  कौन जिम्मेदार...अभी और महंगा?
अब 10000 में क्यों नहीं मिलता 5G फोन? साल भर में कीमतें हुई डबल, कौन जिम्मेदार...अभी और महंगा?
Sep 29, 2026, 3:42:00 PM
सोन नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, 23 गिरफ्तार, ड्रेजर मशीन समेत बालू लदी 4 नावें जब्त
सोन नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, 23 गिरफ्तार, ड्रेजर मशीन समेत बालू लदी 4 नावें जब्त
Sep 29, 2026, 3:37:00 PM
नेपाल की बारिश से गोपालगंज में तबाही, बाढ़ की चपेट में बरौली, मांझा व बैकुंठपुर, MLA बोले- यह अंतरराष्ट्रीय समस्या
नेपाल की बारिश से गोपालगंज में तबाही, बाढ़ की चपेट में बरौली, मांझा व बैकुंठपुर, MLA बोले- यह अंतरराष्ट्रीय समस्या
Sep 29, 2026, 3:16:00 PM
 हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश
हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश
Sep 29, 2026, 3:08:00 PM