भारतीय दवा कंपनियों को बड़ी राहत, स्पेशल ड्रग्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा US

अमेरिका ने भारत समेत 20 देशों से आयातित कुछ स्पेशलिटी दवाओं और उनके संबंधित इंग्रीडिएंट्स पर कोई एड वैलोरम टैरिफ नहीं लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी नोटिस में ये जानकारी दी गई है।

भारतीय दवा कंपनियों को बड़ी राहत, स्पेशल ड्रग्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा US

वॉशिंगटन : अमेरिका ने भारत समेत 20 देशों से आयातित कुछ स्पेशलिटी दवाओं और उनके संबंधित इंग्रीडिएंट्स पर कोई एड वैलोरम टैरिफ नहीं लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी नोटिस में ये जानकारी दी गई है। ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब वाशिंगटन 29 सितंबर से कुछ पेटेंटेड फार्मास्यूटिकल इंपोर्ट और उनसे जुड़े इंग्रीडिएंट्स पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। यूएस कॉमर्स डिपार्टमेंट के एक नोटिस के अनुसार, यूएस भारत और 19 अन्य देशों से आयातित कुछ खास दवाओं और उनसे जुड़े इंग्रीडिएंट्स पर कोई 'एड वैलोरम' (मूल्य-आधारित) टैरिफ नहीं लगाएगा।

जीरो प्रतिशत टैरिफ की दर उन प्रोडक्ट्स पर लागू होगी

नोटिस के अनुसार, जीरो प्रतिशत टैरिफ की दर उन प्रोडक्ट्स पर लागू होगी, जिनका इस्तेमाल गंभीर बीमारियों के इलाज, बांझपन के इलाज, सेल थेरेपी, जीन थेरेपी, एंटीबॉडी-ड्रग कॉन्जुगेट्स और जानवरों की दवाओं में होता है। इन विशेष दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख कंपोनेंट्स भी इस टैरिफ छूट के दायरे में शामिल किए गए हैं।

भारत समेत इन 20 देशों को राहत

वर्ल्ड कस्टम्स ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, 'एड वैलोरम' टैरिफ वह टैक्स है जो सामान की कीमत के एक निश्चित प्रतिशत के रूप में लिया जाता है। कॉमर्स डिपार्टमेंट ने कहा कि लिस्टेड क्षेत्रों के योग्य प्रोडक्ट्स को जीरो प्रतिशत टैरिफ का लाभ मिल सकता है, क्योंकि उनका यूएस के साथ मौजूदा या भविष्य का ट्रेड और सिक्योरिटी फ्रेमवर्क एग्रीमेंट है। वाणिज्य विभाग ने स्पष्ट किया कि जिन देशों का अमेरिका के साथ व्यापार और सुरक्षा ढांचा समझौता है, उन्हें ही ये राहत दी गई है। भारत के अलावा इस लिस्ट में अर्जेंटीना, बांग्लादेश, कंबोडिया, इक्वाडोर, अल साल्वाडोर, यूरोपीय संघ, ग्वाटेमाला, इंडोनेशिया, जापान, जॉर्डन, मलेशिया, उत्तर मैसेडोनिया, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन, ताइवान, थाईलैंड, ब्रिटेन और वियतनाम शामिल हैं। 

Trending News

समस्तीपुर में राहत के नाम पर जान से खिलवाड़, गंगा की धारा में फेंके गए राहत पैकेट
समस्तीपुर में राहत के नाम पर जान से खिलवाड़, गंगा की धारा में फेंके गए राहत पैकेट
Sep 29, 2026, 5:33:00 PM
घर के बाहर खेलने निकला 11 वर्षीय अमन सात दिन से लापता, पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप, परिवार में चिंता
घर के बाहर खेलने निकला 11 वर्षीय अमन सात दिन से लापता, पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप, परिवार में चिंता
Sep 29, 2026, 5:22:00 PM
मंत्री लेसी सिंह ने एक माह का वेतन 'मुख्यमंत्री राहत कोष' में मुख्यमंत्री को सौंपा
मंत्री लेसी सिंह ने एक माह का वेतन 'मुख्यमंत्री राहत कोष' में मुख्यमंत्री को सौंपा
Sep 29, 2026, 5:21:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवाएं होंगी सुदृढ़
मुख्यमंत्री ने कहा- 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवाएं होंगी सुदृढ़
Sep 29, 2026, 5:10:00 PM
शिक्षा मंत्री ने बैकुंठपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, सामुदायिक रसोई और राहत कार्यों का लिया जायजा
शिक्षा मंत्री ने बैकुंठपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, सामुदायिक रसोई और राहत कार्यों का लिया जायजा
Sep 29, 2026, 5:07:00 PM
एंडेंजर्ड एनिमल मॉनिटर लिजर्ड, जंगली बिल्ली व पैंगोलिन के भारी मात्रा में अंग बरामद, छापेमारी में 4 तस्कर गिरफ्तार
एंडेंजर्ड एनिमल मॉनिटर लिजर्ड, जंगली बिल्ली व पैंगोलिन के भारी मात्रा में अंग बरामद, छापेमारी में 4 तस्कर गिरफ्तार
Sep 29, 2026, 5:02:00 PM
ससुराल में बहू का कत्ल, फिर चमथा घाट पर चिता सजाकर मिटाया सुराग
ससुराल में बहू का कत्ल, फिर चमथा घाट पर चिता सजाकर मिटाया सुराग
Sep 29, 2026, 4:57:00 PM
भारतीय दवा कंपनियों को बड़ी राहत, स्पेशल ड्रग्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा US
भारतीय दवा कंपनियों को बड़ी राहत, स्पेशल ड्रग्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा US
Sep 29, 2026, 4:44:00 PM
विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश
विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश
Sep 29, 2026, 4:24:00 PM
पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लेकर अधेड़ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लेकर अधेड़ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Sep 29, 2026, 4:16:00 PM