जिला स्थापना शाखा कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालय की व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

किशनगंज के डीएम नवीन कुमार आज जिला स्थापना शाखा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों, अभिलेख के रख-रखाव एवं कार्यालय की साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला स्थापना शाखा कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालय की व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

किशनगंज : किशनगंज के डीएम नवीन कुमार आज जिला स्थापना शाखा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों, अभिलेख के रख-रखाव एवं कार्यालय की साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों संचिकाओं को सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थल पर व्यवस्थित रूप से रखना का दिशा निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान DM नवीन कुमार ने सभी कर्मियों की सेवा संबंधी मामलों की भी समीक्षा की

डीएम नवीन कुमार ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, सूचना का अधिकार, सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी सहित अन्य महत्वपूर्ण पत्रों एवं मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिए। गौरतलब है कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कर्मियों की सेवा संबंधी मामलों की भी समीक्षा की। 

सभी कर्मियों को सेवानिवृत्ति से पूर्व नियमानुसार सेवांत लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समय रहते पूर्ण की जाए - DM

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कर्मियों को सेवानिवृत्ति से पूर्व नियमानुसार सेवांत लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समय रहते पूर्ण की जाए, ताकि सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके लिए संबंधित कर्मियों के सेवा अभिलेखों को अद्यतन रखने एवं आवश्यक कार्रवाई समय पर करने का निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, प्रभारी पदाधिकारी जिला स्थापना शाखा एवं कर्मीगण मौजूद थे।

किशनगंज से इमामुद्दीन की रिपोर्ट

Trending News

भारतीय दवा कंपनियों को बड़ी राहत, स्पेशल ड्रग्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा US
भारतीय दवा कंपनियों को बड़ी राहत, स्पेशल ड्रग्स पर टैरिफ नहीं लगाएगा US
Sep 29, 2026, 4:44:00 PM
विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश
विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश
Sep 29, 2026, 4:24:00 PM
पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लेकर अधेड़ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लेकर अधेड़ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Sep 29, 2026, 4:16:00 PM
जिला स्थापना शाखा कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालय की व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश
जिला स्थापना शाखा कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालय की व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश
Sep 29, 2026, 4:07:00 PM
 गोपालगंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची आरजेडी, कम्युनिटी किचन की संख्या बढ़ाने की मांग
गोपालगंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची आरजेडी, कम्युनिटी किचन की संख्या बढ़ाने की मांग
Sep 29, 2026, 3:59:00 PM
राजद की मांग, तत्काल रद्द हो भाजपा विधायक की सदस्यता
राजद की मांग, तत्काल रद्द हो भाजपा विधायक की सदस्यता
Sep 29, 2026, 3:47:00 PM
अब 10000 में क्यों नहीं मिलता 5G फोन? साल भर में कीमतें हुई डबल,  कौन जिम्मेदार...अभी और महंगा?
अब 10000 में क्यों नहीं मिलता 5G फोन? साल भर में कीमतें हुई डबल, कौन जिम्मेदार...अभी और महंगा?
Sep 29, 2026, 3:42:00 PM
सोन नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, 23 गिरफ्तार, ड्रेजर मशीन समेत बालू लदी 4 नावें जब्त
सोन नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, 23 गिरफ्तार, ड्रेजर मशीन समेत बालू लदी 4 नावें जब्त
Sep 29, 2026, 3:37:00 PM
नेपाल की बारिश से गोपालगंज में तबाही, बाढ़ की चपेट में बरौली, मांझा व बैकुंठपुर, MLA बोले- यह अंतरराष्ट्रीय समस्या
नेपाल की बारिश से गोपालगंज में तबाही, बाढ़ की चपेट में बरौली, मांझा व बैकुंठपुर, MLA बोले- यह अंतरराष्ट्रीय समस्या
Sep 29, 2026, 3:16:00 PM
 हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश
हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश
Sep 29, 2026, 3:08:00 PM