गोपालगंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची आरजेडी, कम्युनिटी किचन की संख्या बढ़ाने की मांग

गोपालगंज। जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल का एक प्रतिनिधिमंडल बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचा। पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

 गोपालगंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची आरजेडी, कम्युनिटी किचन की संख्या बढ़ाने की मांग

गोपालगंज। जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल का एक प्रतिनिधिमंडल बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचा। पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में आरजेडी नेताओं ने गोपालगंज प्रखंड के रामपुर टेंगराही, सिमराही, विशुनपुर कुटी और सिहोरवा सहित कई गांवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान बाढ़ पीड़ितों ने नेताओं को बताया कि क्षेत्र में जलजमाव और आवागमन की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके अलावा उन्हें नाव, पर्याप्त भोजन, स्वच्छ पेयजल, पशुओं का चारा और स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ितों की समस्याएं सुनने के बाद राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार नावों और पॉलीथिन की व्यवस्था कराने तथा कम्युनिटी किचन (सामुदायिक रसोई) की संख्या बढ़ाने की अपील की।

राजद नेताओं ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि आरजेडी हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रभावित लोगों तक समय पर भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और मवेशियों के लिए चारा पहुंचाना सरकार और स्थानीय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। राजद की टीम बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को वरीय अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनका जल्द से जल्द समाधान कराने का काम करेगी।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में राजद के प्रधान महासचिव इम्तियाज अली भुट्टो, उपाध्यक्ष सुनील कुमार बारी, युवा अध्यक्ष दिवाकर यादव, छात्र अध्यक्ष बिट्टू कुमार चौरसिया, अजय कुमार यादव, नितेश यादव, अरविंद यादव और अनिल यादव सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश
विदेश जाने वाले सावधान! समाहरणालय में हुई बैठक, सही प्रक्रिया व पोर्टल रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए निर्देश
Sep 29, 2026, 4:24:00 PM
पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लेकर अधेड़ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
पोस्ट ऑफिस से दिनदहाड़े एक लाख रुपये लेकर अधेड़ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Sep 29, 2026, 4:16:00 PM
जिला स्थापना शाखा कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालय की व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश
जिला स्थापना शाखा कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण, कार्यालय की व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश
Sep 29, 2026, 4:07:00 PM
 गोपालगंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची आरजेडी, कम्युनिटी किचन की संख्या बढ़ाने की मांग
गोपालगंज में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची आरजेडी, कम्युनिटी किचन की संख्या बढ़ाने की मांग
Sep 29, 2026, 3:59:00 PM
राजद की मांग, तत्काल रद्द हो भाजपा विधायक की सदस्यता
राजद की मांग, तत्काल रद्द हो भाजपा विधायक की सदस्यता
Sep 29, 2026, 3:47:00 PM
अब 10000 में क्यों नहीं मिलता 5G फोन? साल भर में कीमतें हुई डबल,  कौन जिम्मेदार...अभी और महंगा?
अब 10000 में क्यों नहीं मिलता 5G फोन? साल भर में कीमतें हुई डबल, कौन जिम्मेदार...अभी और महंगा?
Sep 29, 2026, 3:42:00 PM
सोन नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, 23 गिरफ्तार, ड्रेजर मशीन समेत बालू लदी 4 नावें जब्त
सोन नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी, 23 गिरफ्तार, ड्रेजर मशीन समेत बालू लदी 4 नावें जब्त
Sep 29, 2026, 3:37:00 PM
नेपाल की बारिश से गोपालगंज में तबाही, बाढ़ की चपेट में बरौली, मांझा व बैकुंठपुर, MLA बोले- यह अंतरराष्ट्रीय समस्या
नेपाल की बारिश से गोपालगंज में तबाही, बाढ़ की चपेट में बरौली, मांझा व बैकुंठपुर, MLA बोले- यह अंतरराष्ट्रीय समस्या
Sep 29, 2026, 3:16:00 PM
 हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश
हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायकअध्यापक को कुचलकर मारा, ग्रामीणों में आक्रोश
Sep 29, 2026, 3:08:00 PM
चेन स्नैचरों का आतंक, बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी
चेन स्नैचरों का आतंक, बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी
Sep 29, 2026, 3:06:00 PM