रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहना पड़ा भारी!, राजू तिवारी ने तेजस्वी के विधायकों को उंगली दिखाकर कहा- ये गंदे आदमी हैं

बिहार विधानसभा में राजद के एक विधायक द्वारा लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है

बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा

बिहार विधानसभा में राजद के एक विधायक द्वारा लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चिराग की पार्टी के विधायक ने सदन में खड़े होकर तेजस्वी के विधायकों को गंदा आदमी बताया।

सदन में LJP R विधायक राजू तिवारी ने कहा, रामविलास पासवान ने 6-6 प्रधानमंत्री के साथ काम किया है। राजद वाले उनका अपमान कर रहे हैं। तेजस्वी गंदा आदमी है। RJD वाले किसी का सम्मान नहीं कर सकते।

इतना कहते ही भाई वीरेंद्र समेत सभी विधायक अपनी कुर्सी से खड़े हुए। LJPR विधायक राजू तिवारी को बैठने के लिए कहने लगे। सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। बवाल के बीच सदन की कार्यवाही  स्थगित कर दी गई।

बता दें कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राजद के विधायक कुमार सर्वजीत ने लोजपा के प्रमुख रहे स्वर्गीय रामविलास पासवान के लिए 'बेचारा' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर पार्टी के नेता आपत्ति जता रहे हैं। लोजपा (रामविलास) पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार को पटना के कारगिल चौक पर जमकर प्रदर्शन किया और राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला भी जलाया।

Trending News

 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM