रामानंद के हाथ में बांकीपुर में लालटेन, रिजल्ट चौंका देगा?

रामानंद के हाथ में बांकीपुर में लालटेन, रिजल्ट चौंका देगा?

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जन सुराज पार्टी के बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। इसी बीच राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के यूरोप दौरे पर होने से पार्टी के चुनाव प्रचार को लेकर भी चर्चा तेज है। तेजस्वी की अनुपस्थिति में राजद ने चुनावी अभियान की जिम्मेदारी अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. रामानंद यादव को सौंपी है।

डॉ. रामानंद यादव बिहार की राजनीति के अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। वे लंबे समय तक विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वर्तमान बांकीपुर क्षेत्र, जो पहले पटना (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था, से दो बार विधायक रह चुके हैं। इसी अनुभव और स्थानीय राजनीतिक पकड़ को देखते हुए राजद नेतृत्व ने उन्हें चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है।

राजद इस उपचुनाव में रेखा कुमारी को मैदान में उतार चुकी है। पार्टी को उम्मीद है कि डॉ. रामानंद यादव की सक्रियता और संगठन पर उनकी पकड़ का लाभ प्रत्याशी को मिलेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांकीपुर सीट पर सवर्ण मतदाताओं के बाद वैश्य और यादव समुदाय का प्रभाव काफी अहम है। रेखा कुमारी वैश्य समाज से आती हैं, जबकि डॉ. रामानंद यादव की यादव समाज में मजबूत पकड़ मानी जाती है। ऐसे में राजद सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है।

हालांकि, चुनाव प्रचार के शुरुआती दौर में भाजपा और जन सुराज पार्टी की तुलना में राजद कुछ पीछे दिखाई दे रही है। भाजपा ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है, जबकि जन सुराज पार्टी भी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। ऐसे में राजद के सामने चुनावी रफ्तार बढ़ाने की चुनौती है।

बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जिसके कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। इस सीट पर सभी प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है और आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और अधिक तेज होने की संभावना है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति में डॉ. रामानंद यादव पार्टी संगठन को कितना प्रभावी ढंग से संभाल पाते हैं और क्या राजद इस उपचुनाव में भाजपा और अन्य दलों को कड़ी चुनौती देने में सफल हो पाती है। बांकीपुर का यह उपचुनाव बिहार की राजनीति के लिए प्रतिष्ठा का मुकाबला माना जा रहा है।

अनूप नारायण सिंह 

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM