नीतीश कुमार के करीबी पी के शाही ने दिया इस्तीफा, बिहार सरकार के महाधिवक्ता का पद छोड़ा, चर्चाओं का दौर तेज

पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) पी के शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले नीतीश कुमार सरकार में शिक्षा मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं।

नीतीश कुमार के करीबी पी के शाही ने दिया इस्तीफा, बिहार सरकार के महाधिवक्ता का पद छोड़ा, चर्चाओं का दौर तेज

पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) पी के शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वतः संज्ञान लेते हुए अपना इस्तीफा राज्य सरकार को सौंप दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब राज्य सरकार जल्द नए महाधिवक्ता की नियुक्ति करेगी। पीके शाही लंबे समय तक पटना हाई कोर्ट में बिहार सरकार का पक्ष रखते रहे और इससे पहले नीतीश कुमार सरकार में शिक्षा मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं।  

प्रशांत कुमार शाही (पी के शाही के नाम से चर्चित) नीतीश कुमार की सरकार में महाधिवक्ता बनाए गए थे। अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। उनके इस्तीफे के बाद राज्य के कानूनी और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में पहले शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। बाद में उन्हें बिहार का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था।

पी के शाही पटना हाईकोर्ट में पिछले कई वर्षों से बिहार सरकार का पक्ष मजबूती से रखते रहे हैं। तत्कालीन महाधिवक्ता ललित किशोर के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार सरकार ने उन पर भरोसा जताते हुए राज्य का सर्वोच्च कानूनी अधिकारी बनाया था। महाधिवक्ता बनने के बाद से पी.के. शाही लगातार पटना हाईकोर्ट में बिहार सरकार का पक्ष रखते रहे और सरकार के प्रमुख कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाते रहे। 

बता दें कि वरिष्ठ अधिवक्ता पीके शाही का बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बेहद पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। इससे पहले पीके शाही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में बिहार के शिक्षा मंत्री, पर्यावरण मंत्री और योजना विकास मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं।  

राजनीति से संन्यास लेने के बाद उन्होंने दोबारा पटना हाईकोर्ट में अपनी वकालत शुरू कर दी थी और बीते कई वर्षों से सरकार के लिए पटना हाई कोर्ट में कई लड़ाइयां लड़ीं। उनके इस्तीफे के बाद अब राज्य में नए महाधिवक्ता की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बिहार सरकार जल्द ही नए एडवोकेट जनरल के नाम का ऐलान कर सकती है। पीके शाही पटना हाईकोर्ट में राज्य सरकार के सबसे बड़े कानूनी अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।  

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM