निशांत कुमार पहुंचे जेडीयू दफ्तर, नेताओं के साथ की अहम बैठक, बोले– पिता के मार्गदर्शन पर हमलोग चलेंगे, सभी को साथ लेकर चलने का दिया संदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज जेडीयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उनका पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज जेडीयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उनका पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह दौरा राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

कार्यालय पहुंचने के बाद निशांत कुमार ने जिला अध्यक्षों और सारण प्रमंडल के अध्यक्षों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में चेतन आनंद, रुहेल रंजन, ऋतुराज कुमार समेत जेडीयू के कई विधायक और एमएलसी संजय गांधी भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार को एक बार फिर जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ेंगे और पार्टी को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

निशांत ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और प्रतिनिधियों को साथ लेकर चला जाए। फिलहाल, वे पार्टी कार्यालय के हर कमरे में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और उनका हालचाल जान रहे हैं।

इससे पहले निशांत कुमार बुधवार 11 मार्च को अचानक से JDU ऑफिस पहुंचे थे। जहां JDU के तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था।

इस दौरान कार्यकर्ताओं के 'बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो' के नारे लगाए थे। निशांत के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके समर्थन में नारे लगाने लगे थे।

Trending News

बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
Aug 25, 2026, 3:45:00 PM
वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR
वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR
Aug 25, 2026, 3:25:00 PM
संसदीय स्थायी समिति ने नालंदा विश्वविद्यालय का किया दौरा, 31 में से 26 सदस्य पहली बार पहुंचे
संसदीय स्थायी समिति ने नालंदा विश्वविद्यालय का किया दौरा, 31 में से 26 सदस्य पहली बार पहुंचे
Aug 25, 2026, 3:05:00 PM
धनबाद में बंद घर से 22 लाख के गहने चोरी, चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
धनबाद में बंद घर से 22 लाख के गहने चोरी, चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Aug 25, 2026, 2:52:00 PM
मुस्लिमों को डराया जा रहा, अब जागने की जरूरत है, नीतीश के MLC बोले-सियासी इंकलाब लिखी जाएगी
मुस्लिमों को डराया जा रहा, अब जागने की जरूरत है, नीतीश के MLC बोले-सियासी इंकलाब लिखी जाएगी
Aug 25, 2026, 2:30:00 PM
सिस्टम को ही कर रहे थे गुमराह, अब शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, कारनामे जान हो जाएंगे हैरान
सिस्टम को ही कर रहे थे गुमराह, अब शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, कारनामे जान हो जाएंगे हैरान
Aug 25, 2026, 1:46:00 PM
पिस्टल को नचा रहा था शख्स, तभी चल गई गोली और सीधे जा लगी...
पिस्टल को नचा रहा था शख्स, तभी चल गई गोली और सीधे जा लगी...
Aug 25, 2026, 1:30:00 PM