वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR

धनबाद : जिले के बरवाअड्डा थाना परिसर में फर्जी प्रमाणपत्र को लेकर हुए विवाद के बाद वायरल हुए एक ऑडियो पर डुमरी विधायक जयराम महतो ने मंगलवार को खुलकर पलटवार किया है। वायरल ऑडियो को तोड़-मरोड़कर और एडिट कर पेश करने का आरोप लगाया।

वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR

धनबाद : जिले के बरवाअड्डा थाना परिसर में फर्जी प्रमाणपत्र को लेकर हुए विवाद के बाद वायरल हुए एक ऑडियो पर डुमरी विधायक जयराम महतो ने मंगलवार को खुलकर पलटवार किया है। माडा कर्मचारियों के बकाया वेतन के मुद्दे को लेकर धनबाद पहुंचे विधायक ने वायरल ऑडियो को तोड़-मरोड़कर और एडिट कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी के साथ करीब 11 मिनट तक हुई बातचीत के चुनिंदा हिस्सों को काट-छांटकर वायरल किया गया है। जयराम महतो ने इसे निजता का हनन बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

जयराम महतो ने कहा कि 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना परिसर में हुई घटना की पूरी सच्चाई वहां लगे CCTV कैमरों और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग से सामने आ सकती है। विधायक का दावा है कि वह जहां भी जाते हैं, उनका कैमरा ऑन रहता है और थाना परिसर में भी कई कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने बरवाअड्डा थाना प्रभारी से घटना की एक-एक मिनट की वीडियो फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है।

थाना परिसर में मारपीट के आरोपों को भी जयराम महतो ने पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हॉट टॉक जरूर हुई थी, लेकिन मारपीट का आरोप सही नहीं है। विधायक ने कहा कि यदि मारपीट हुई है तो CCTV फुटेज से इसकी सच्चाई सामने आ जाएगी और वीडियो सार्वजनिक होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

वायरल ऑडियो को लेकर विधायक ने कहा कि बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ उनकी करीब 11 मिनट तक मोबाइल पर बातचीत हुई थी। आरोप है कि बातचीत के कई हिस्सों को काट दिया गया और कुछ बातों को आगे-पीछे कर अलग संदर्भ में वायरल किया गया। जयराम महतो ने कहा कि बातचीत निजी स्तर पर हुई थी और यदि उसमें कुछ कठोर शब्दों का इस्तेमाल हुआ भी हो, तो उसे पूरी बातचीत से अलग कर सार्वजनिक मंच पर कही गई बात की तरह पेश करना गलत है।

इस दौरान विधायक ने बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार पर आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए। उन्होंने दावा किया कि बालू ढोने वाले गरीब ट्रैक्टर चालकों से कथित तौर पर 30 हजार रुपये तक की मांग की जाती है और वसूली की रकम ऊपर तक पहुंचाने की बात कही जाती है। जयराम महतो ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

जयराम महतो ने थाना प्रभारी को लेकर एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित गलत संबंध का आरोप भी लगाया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है।

विधायक ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं और अधिकारियों के खिलाफ मिलने वाली गंभीर शिकायतों को उठाना उनका दायित्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल ऑडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह जनता के मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे। जयराम महतो ने एक बार फिर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और 21 अगस्त की घटना की CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग दोहराई है।

अब वायरल ऑडियो, थाना परिसर में हुई घटना और विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर सियासत और विवाद दोनों तेज हो गए हैं। ऐसे में बरवाअड्डा थाना परिसर की पूरी CCTV फुटेज सामने आती है या मामले की कोई आधिकारिक जांच होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
Oct 15, 2026, 4:50:00 PM
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
Oct 15, 2026, 4:32:00 PM
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
Oct 15, 2026, 4:01:00 PM
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
Oct 15, 2026, 3:35:00 PM
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
Oct 15, 2026, 3:34:00 PM
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
Oct 15, 2026, 3:11:00 PM
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 2:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
Oct 15, 2026, 2:37:00 PM
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
Oct 15, 2026, 2:32:00 PM