जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन

बिहार के किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन में प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम 2026 का आयोजन हुआ। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नवीन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन

किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन में प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम 2026 का आयोजन हुआ। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नवीन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बता दें कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम 2026 के माध्यम से जिला प्रशासन ने महिला किसानों को कृषि विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी भागीदारी बढ़ाने व कृषि क्षेत्र में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

किशनगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले जनजातीय समुदाय की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है 

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम नवीन कुमार ने कहा कि किशनगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले जनजातीय समुदाय की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। आगे उन्होने कहा कि इसके लिए महिलाओं को पारंपरिक खेती के साथ-साथ उच्च आय देने वाली कृषि गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। 

महिलाओं तक कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए

जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के जनजातीय समुदाय की महिलाओं तक कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। पात्र महिला किसानों को योजनाओं से जोड़ने, उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने व आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में समन्वित प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, कलाम कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर, वैज्ञानिक डॉक्टर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित भारी संख्या में महिला/ पुरुष किसान भाई-बहन आदि उपस्थित थे।

किशनगंज से इमामुद्दीन की रिपोर्ट

Trending News

महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
Oct 15, 2026, 5:44:00 PM
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM
अपनी मांगों को लेकर मुखिया महासंघ और पंच-सरपंच संघ ने छेड़ा आंदोलन
अपनी मांगों को लेकर मुखिया महासंघ और पंच-सरपंच संघ ने छेड़ा आंदोलन
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM
इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027: छूटे हुए विद्यार्थी इस तारीख तक भर सकते हैं आवेदन
इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027: छूटे हुए विद्यार्थी इस तारीख तक भर सकते हैं आवेदन
Oct 15, 2026, 5:21:00 PM
3 दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, आरोपी के दरवाजे पर जलाई गई चिता
3 दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, आरोपी के दरवाजे पर जलाई गई चिता
Oct 15, 2026, 5:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में औद्योगिक क्षेत्र महवल में स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर  सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में औद्योगिक क्षेत्र महवल में स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन
Oct 15, 2026, 4:52:00 PM
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
Oct 15, 2026, 4:50:00 PM
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
Oct 15, 2026, 4:32:00 PM
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
Oct 15, 2026, 4:01:00 PM