SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन और मार्च के दौरान महिला पत्रकारों पर हमले और बदसलूकी के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन और मार्च के दौरान महिला पत्रकारों पर हमले और बदसलूकी के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आज के दौर में यह समझना मुश्किल हो गया है कि कौन पत्रकार है और कौन सिर्फ रील बनाने के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। सरकार ने सवाल किया कि प्रदर्शन को कवर करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स में से पत्रकारों को कैसे अलग किया जा सकता है। मोबाइल वाला कोई भी पत्रकार हो सकता है।

सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से पक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रखा

सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से पक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रखा। सीनियर वकील इंदिरा जयसिंह की याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें पत्रकारों के लिए सुरक्षा की मांग की गई थी। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर और फिर उसके बाद दिल्ली की सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन हुए। सीजेपी और विपक्षी दलों के प्रदर्शनों पर आरोप लगा कि दिल्ली पुलिस ने महिला पत्रकारों पर अत्याचार किए।

CJI सूर्यकांत की नेतृत्व वाली बेंच के सामने सॉलिसिटर जनरल ने कहा- माइक के साथ कई लोग हैं

सीजेआई सूर्यकांत की नेतृत्व वाली बेंच के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि माइक के साथ कई लोग हैं। वे बोलते हैं कि हम रिकॉर्डिंग कर रहे हैं और फिर इसे रील में अपलोड कर देते हैं। हमें नहीं पता कि कौन रील बनाने वाला है और कौन इंडिपेंडेंट पत्रकार है। इसके साथ ही मेहता ने यह भी कहा कि इससे सभी सहमत हैं कि किसी भी महिला, जिसमें महिला पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं, उनके साथ बुरा बर्ताव नहीं होना चाहिए।

Trending News

जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
Oct 15, 2026, 4:50:00 PM
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
Oct 15, 2026, 4:32:00 PM
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
Oct 15, 2026, 4:01:00 PM
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
Oct 15, 2026, 3:35:00 PM
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
Oct 15, 2026, 3:34:00 PM
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
Oct 15, 2026, 3:11:00 PM
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 2:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
Oct 15, 2026, 2:37:00 PM
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
Oct 15, 2026, 2:32:00 PM