चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलरी दुकान से सीसीटीवी कैमरे चोरी के दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बोकारो : चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलरी दुकान से सीसीटीवी कैमरे चोरी के दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी चास एएसपी वेदांत शंकर ने संवाददाता सम्मेलन में दी। पुलिस के अनुसार, भूईयाडीह स्थित नव प्राथमिक विद्यालय से स्मार्ट टीवी और सूरज ज्वेलर्स से सीसीटीवी कैमरे चोरी हुए थे।
शिकायत के बाद SP के निर्देश पर ASP सदर के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया
शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर एएसपी सदर के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। कार्रवाई के दौरान पुपुनकी निवासी अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 14 सीसीटीवी कैमरे, जियो एयरफाइबर एंटीना, प्लास, हथौड़ी और कटर बरामद किए गए। वहीं, सिवनडीह निवासी जमिल अंसारी ने स्कूल से स्मार्ट टीवी चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह से टीवी बरामद किया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट













