मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ट्रेनों के परिचालन से भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया एवं नौगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और क्षेत्र में रेल संपर्क को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही पर्व-त्योहारों में आने-जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और सीमांचल और अंग क्षेत्र के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार के साथ सतत समन्वय बनाए रखेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा- केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। बेहतर रेल संपर्क से आम लोगों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार बिहार में आधारभूत संरचनाओं के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि बिहार में रेल सुविधाओं के निरंतर विस्तार से राज्य के विकास को गति मिलेगी व आम जनता को और बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।













