मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' कक्ष के सामने बने मंच से किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026 का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' कक्ष के सामने बने मंच से किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 38 किसान जागरूकता वाहनों एवं 2 ज्ञान वाहनों सहित कुल 40 वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं, आधुनिक तकनीकों व उन्नत खेती से संबंधित जानकारियां पहुंचाई जाएंगी।

'किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना, कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना'

इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना, कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। महाअभियान के दौरान किसानों को गेहूं, मक्का, दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत खेती, गुणवत्तापूर्ण कृषि उपादानों के उपयोग और बेहतर कृषि प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

गेहूं की खेती में उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए जीरो टिलेज और सीड ड्रिल मशीनों के माध्यम से उन्नत बुआई तकनीकों को प्रोत्साहित किया जाएगा

महाअभियान के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पात्र किसानों को अनुदान उपलब्ध कराने व कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत फसल प्रत्यक्षण कार्यक्रम संचालित करने को लेकर अवगत कराया जाएगा। साथ ही, प्रखंड स्तर पर अनुदानित दरों पर कृषि उपादानों का वितरण सुनिश्चित करने व किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। गेहूं की खेती में उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए जीरो टिलेज और सीड ड्रिल मशीनों के माध्यम से उन्नत बुआई तकनीकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों को इन तकनीकों के लाभों से अवगत कराते हुए खेती की लागत कम करने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने व कृषि कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

महाअभियान के दौरान किसानों के बीच जागरूकता एवं तकनीकी जानकारी का प्रसार करने के लिए किसान मेला

महाअभियान के दौरान किसानों के बीच जागरूकता एवं तकनीकी जानकारी का प्रसार करने के लिए किसान मेला, किसान पाठशाला, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कृषि परिभ्रमण, प्रक्षेत्र दिवस एवं किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान-2026 के माध्यम से किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने व उन्हें कृषि संबंधी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर बल दिया जाएगा। महाअभियान के अंतर्गत संतुलित उर्वरक प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, मिट्टी की जांच, प्राकृतिक एवं जैविक खेती व कृषि कार्यों में ड्रोन तकनीक के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता के अनुरूप उर्वरकों के इस्तेमाल, पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने व वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने, खेती को अधिक लाभकारी बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की दिशा में मदद मिलेगी

वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026 के माध्यम से राज्य में कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रसार व किसानों को समय पर आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर अवगत कराया जाएगा। इससे कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने, खेती को अधिक लाभकारी बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने की दिशा में मदद मिलेगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह व कृषि विभाग के निदेशक मुकेश कुमार लाल सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Trending News

चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 2:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
Oct 15, 2026, 2:37:00 PM
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
Oct 15, 2026, 2:32:00 PM
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
Oct 15, 2026, 2:27:00 PM
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
Oct 15, 2026, 2:19:00 PM
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
जमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
Oct 15, 2026, 1:41:00 PM
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी, पिस्टल-गोली, विदेशी शराब और कैश बरामद
Oct 15, 2026, 1:25:00 PM
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
77 टीमों व 275 पुलिस पदाधिकारियों की एक साथ छापेमारी, 33 आरोपी भेजे गए जेल
Oct 15, 2026, 1:16:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर चर्चा
Oct 15, 2026, 1:09:00 PM
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
केंद्रीय कारा में बंदियों की समस्याओं से रूबरू हुई संयुक्त टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Oct 15, 2026, 1:05:00 PM