एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
पलामू: जिले के चैनपुर के निर्भया कांड में 14 संदिग्ध लोगों का डीएनए सैंपल लिया गया है. डीएनए सैंपल की जांच के लिए एफएसएल को भेजा गया है. मामले में पहले भी 19 लोगों का डीएनए टेस्ट हो चुका है. जबकि दो संदिग्ध आरोपियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट भी होना है.

सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि संदिग्धों के DNA सैंपल लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए FSL भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले में अन्य तकनीकी बिंदुओं पर भी अनुसंधान कर रही है.
दरअसल, सात नवंबर 2025 को नाबालिग लापता हो गई थी. नौ नवंबर 2025 को पीड़िता का शव बरामद हुआ था. पीड़िता का शव घर से कुछ दूर पर एक कुंआ से बरामद हुआ था. शुरुआत में सामान्य हत्या और दुष्कर्म माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट में निर्भया जैसी कांड की पुष्टि हुई थी.
इसके बाद पूरी घटना की जांच के लिए पलामू पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का भी गठन किया था, जो पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पूरे मामले में परिजनों ने आंदोलन भी किया था. पलामू पुलिस ने इस कांड को चुनौती के रूप में लिया है और अनुसंधान के लिए सीनियर पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है.
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट