'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी चेहरा काजल राघवानी ने राइज एंड फॉल के सीजन 2 में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस को शादीशुदा एक्टर से कैसे प्यार हुआ, क्या आज भी खेसारी उन्हें याद करते हैं।

'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी चेहरा काजल राघवानी इन दिनों पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के शो राइज एंड फॉल के सीजन 2 में धमाल मचा रही है। इस शो में काजल ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस को शादीशुदा एक्टर से कैसे प्यार हुआ, क्या आज भी खेसारी उन्हें याद करते हैं। काजल राघवानी ने इस सब सवालों का बेबाकी से जवाब दिया है और खेसारी लाल यादव के साथ अपने पांच साल पुराने रिश्ते पर बड़ा खुलासा किया है।

 'राइज एंड फॉल सीजन 2' के हालिया एपिसोड में काजल राघवानी ने  भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ अपने रिश्ते को लेकर बताया कि साथ काम करते हुए वे दोनों करीब आए और फिर उन्हें प्यार हो गया। उन्होंने कहा कि अलग होने के बाद भी खेसारी अपनी जिंदगी में उन्हें जरूर याद करते होंगे।

साथ ही काजल ने यह भी बताया कि खेसारी लाल यादव के साथ काम करते हुए उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। काजल ने कहा-मुझे खेसारी जी के साथ काम करना सबसे ज्यादा पसंद आया और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, जैसे कि कड़ी मेहनत कैसे की जाती है। उन्होंने मुझे यह भी सिखाया कि कभी-कभी अगर शूटिंग का समय बढ़ जाए, तो भी काम करना चाहिए।

वहीं इस दौरान जब मनीष कश्यप ने पूछा एक शादीशुदा आदमी के प्यार में कैसे पड़ गई तो काजल राघवानी ने कहा कि उनका अनुभव कोई अकेला मामला नहीं था। उन्होंने कहा-मैं अकेली ऐसी महिला नहीं हूं जिसे किसी शादीशुदा मर्द से प्यार हुआ हो, ऐसी कई महिलाएं हैं। हालात ऐसे थे कि हम साथ काम करते थे, एक-दूसरे की ओर आकर्षित हुए और प्यार हो गया।

वहीं जब मनीष ने काजल से पूछा कि क्या खेसारी भी उनसे प्यार करते थे? इस पर काजल ने कहा कि क्या कोई सिर्फ टाइमपास के लिए पांच साल तक साथ रहेगा? उन्हें कभी कोई ऐसा नहीं मिलेगा जो उनसे उतना ही प्यार करे जितना मैं करती हूं। वह मुझे जिंदगी भर याद रखेंगे। आज भी, वह मुझे जरूर याद कर रहे होंगे।

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की शादी चंदा देवी से हुई है। उनके दो बच्चे हैं। कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम करने के दौरान वे काजल राघवानी को डेट करने लगे थे। उनका यह रिश्ता पांच साल तक चला और फिर साल 2024 में वो अलग हो गए। बीते दिनों काजल राघवानी ने अपने रिश्ते को लेकर खेसारी लाल यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि खेसारी लाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते बस इतना कहा कि वो अपने काम की वजह से आगे बढ़ें ना ही किसी का नाम ख़राब करके।  

Trending News

महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
Oct 15, 2026, 5:44:00 PM
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM
अपनी मांगों को लेकर मुखिया महासंघ और पंच-सरपंच संघ ने छेड़ा आंदोलन
अपनी मांगों को लेकर मुखिया महासंघ और पंच-सरपंच संघ ने छेड़ा आंदोलन
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM
इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027: छूटे हुए विद्यार्थी इस तारीख तक भर सकते हैं आवेदन
इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027: छूटे हुए विद्यार्थी इस तारीख तक भर सकते हैं आवेदन
Oct 15, 2026, 5:21:00 PM
3 दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, आरोपी के दरवाजे पर जलाई गई चिता
3 दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, आरोपी के दरवाजे पर जलाई गई चिता
Oct 15, 2026, 5:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में औद्योगिक क्षेत्र महवल में स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर  सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में औद्योगिक क्षेत्र महवल में स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन
Oct 15, 2026, 4:52:00 PM
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
Oct 15, 2026, 4:50:00 PM
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
Oct 15, 2026, 4:32:00 PM
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
Oct 15, 2026, 4:01:00 PM