ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप

धनबाद : जिले के गोमो बरवाडीह खरीहरपुर में एक महिला के साथ ससुराल में बेरहमी से मारपीट करने और उसकी जीभ काटने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।

ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप

धनबाद : जिले के गोमो बरवाडीह खरीहरपुर में एक महिला के साथ ससुराल में बेरहमी से मारपीट करने और उसकी जीभ काटने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। घटना में घायल 30 वर्षीय मधु देवी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, यानी एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता मधु देवी गोमो क्षेत्र के बरवाडीह खरीहरपुर की रहने वाली है। घटना के बाद घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मधु देवी की बड़ी बहन आशा गोस्वामी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों के अनुसार, मधु देवी के पति राजेश गोस्वामी, ससुर लालजी गोस्वामी, सास गीता देवी और ननद होलिका देवी ने मिलकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। आरोप है कि मारपीट के दौरान मधु देवी की जीभ काट दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने मधु देवी को जान से मारने की नीयत से कुएं में धकेलने का भी प्रयास किया। हालांकि, मधु देवी किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकली। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मधु देवी सहिया के रूप में काम करती है और उसके पति द्वारा पहले भी पैसों को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती रही है। इस बार हुई घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना देते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की सूचना और शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल मधु देवी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है, जबकि परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में जांच के बाद कब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती है।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
Oct 15, 2026, 4:50:00 PM
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
Oct 15, 2026, 4:32:00 PM
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
Oct 15, 2026, 4:01:00 PM
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
Oct 15, 2026, 3:35:00 PM
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
Oct 15, 2026, 3:34:00 PM
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
Oct 15, 2026, 3:11:00 PM
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 2:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
Oct 15, 2026, 2:37:00 PM
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
Oct 15, 2026, 2:32:00 PM