'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और गरिमापूर्ण जीवन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल की जा रही है।

'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल

जहानाबाद। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और गरिमापूर्ण जीवन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल की जा रही है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य, पुनर्वास, देखभाल और विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

जागरूकता पुस्तिका में बताया गया है कि योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान करने के साथ स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को सुलभ बनाना, जरूरतमंद बुजुर्गों को सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें सक्रिय और गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है।

स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं की सुविधा

योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद संबंधी परामर्श, वाक एवं श्रवण संबंधी सेवाएं, फिजियोथेरेपी, विशेष वृद्धजन स्वास्थ्य सेवाएं तथा दिव्यांगता संबंधी सहायता एवं पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिक इन सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी के लिए अपने नजदीकी बुनियाद केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

14567 पर मिलेगी सहायता

वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए जागरूकता पुस्तिका में एल्डरलाइन 14567 को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है। यह टोल-फ्री हेल्पलाइन वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक परामर्श, कानूनी जानकारी, भावनात्मक सहयोग, देखभाल, मार्गदर्शन और जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए संचालित है। वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्या या आवश्यकता के संबंध में इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पुनर्वास संबंधी सहायता के लिए बुनियाद केंद्र हेल्पलाइन नंबर 06114-223352 भी जारी किया गया है।

समय पर मिले योजनाओं का लाभ : विजेता रंजन

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की पदाधिकारी विजेता रंजन ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी होना बेहद जरूरी है। विभाग का प्रयास है कि जरूरतमंद बुजुर्गों तक योजनाओं और सेवाओं की जानकारी समय पर पहुंचे तथा उन्हें सरकारी सहायता प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

उन्होंने कहा कि परिवार और समाज की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को समझें और उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दें। इससे जरूरतमंद बुजुर्ग समय पर स्वास्थ्य, पुनर्वास और अन्य सहायता सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

जिला प्रशासन और जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जहानाबाद की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’, एल्डरलाइन 14567 और बुनियाद केंद्र की सुविधाओं की जानकारी दें, ताकि उन्हें सम्मानजनक, सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जीने में आवश्यक सहयोग मिल सके।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
Aug 25, 2026, 3:45:00 PM
वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR
वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR
Aug 25, 2026, 3:25:00 PM