धनबाद में बंद घर से 22 लाख के गहने चोरी, चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

धनबाद : सदर थाना क्षेत्र के धैया लाहबनी में एक बंद घर से चोरों ने लगभग 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। यह घटना अस्पताल कर्मी तरुण सिंह के आवास पर हुई।

धनबाद में बंद घर से 22 लाख के गहने चोरी, चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

धनबाद : सदर थाना क्षेत्र के धैया लाहबनी में एक बंद घर से चोरों ने लगभग 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। यह घटना अस्पताल कर्मी तरुण सिंह के आवास पर हुई। तरुण सिंह अपने पिता के इलाज के लिए चार दिन पहले पूरे परिवार के साथ रांची गए हुए थे। चोरों ने घर बंद होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

मंगलवार को तरुण सिंह परिवार सहित रांची से धैया स्थित अपने आवास लौटे। घर के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही उन्होंने ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला और दो अन्य दरवाजों के ताले भी टूटे हुए थे। परिवार ने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। गृहस्वामी के अनुसार, चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये है।

घटना की सूचना मिलने पर तरुण सिंह ने धनबाद थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

गृहस्वामी तरुण सिंह ने बताया कि उनके पिता के इलाज के कारण पूरा परिवार चार दिनों से रांची में था। लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अलमारी से लगभग 22 लाख रुपये के गहने गायब थे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने यह नया घर दो साल पहले ही बनवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
Oct 15, 2026, 4:50:00 PM
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
Oct 15, 2026, 4:32:00 PM
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
Oct 15, 2026, 4:01:00 PM
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
Oct 15, 2026, 3:35:00 PM
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
Oct 15, 2026, 3:34:00 PM
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
Oct 15, 2026, 3:11:00 PM
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 2:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
Oct 15, 2026, 2:37:00 PM
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
Oct 15, 2026, 2:32:00 PM