पटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का एनकाउंटर, STF ने 20 KM तक पीछा कर मारी गोली

पटना में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बिहार प्रभारी परमानंद यादव और पुलिस के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में परमानंद यादव के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

पटना में मुठभेड़

पटना में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बिहार प्रभारी परमानंद यादव और पुलिस के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में परमानंद यादव के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ मसौढ़ी थाना क्षेत्र में हुई, जहां STF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, परमानंद यादव किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से पटना पहुंचा था।

बुधवार देर रात बेऊर थाना पुलिस ने कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया था, लेकिन इसी दौरान एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर जहानाबाद की ओर भाग निकला। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि फरार अपराधी की पहचान परमानंद यादव के रूप में हुई, जिसके बाद STF की टीम ने उसका पीछा शुरू किया।

करीब 20 किलोमीटर तक चले हाई-स्पीड चेज के बाद गुरुवार तड़के लगभग 4 बजे मसौढ़ी इलाके में पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया, लेकिन परमानंद तेज रफ्तार में भागने लगा। इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी।

इस मुठभेड़ में कुल तीन राउंड गोलियां चलीं, हालांकि किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

बताया जा रहा है कि परमानंद यादव लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बिहार प्रभारी है और बिहार-झारखंड में गैंग के नेटवर्क को संभालता था। उस पर हत्या, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 24 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। उसके झारखंड के राहुल सिंह गैंग से भी संबंध बताए जा रहे हैं और वह विदेश यात्रा भी कर चुका है।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ की तैयारी में है और इस कार्रवाई को गैंगवार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM