पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट एवं चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 53 ग्राम सोना जैसा धातु के आभूषण और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि घोड़ासहन थाना क्षेत्र के पुरनहिया मोड़ के पास अवैध रूप से सोना जैसे आभूषण की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद सिकरहना के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर पुरनहिया मोड़ के पास छापेमारी की गई।

पुलिस को देखकर दो संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल ने पीछा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख सोबराती, निवासी गोबरी, थाना बंजरिया और शैलेश कुमार, निवासी गम्हरिया कला, थाना दरपा के रूप में हुई है। 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 12 पीस सोना जैसा धातु का ढोलना, 2 पीस मंगलसूत्र, 10 पीस मारवाड़ी नथ, 27 पीस पोंज, 8 पीस कान का झुमका, 2 पीस जितिया और 2 पीस घुंघुरा, सहित तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस के अनुसार, बरामद सामान के संबंध में लूट एवं चोरी की घटनाओं से कनेक्शन की जांच की जा रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट  

Trending News

अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप

Oct 27, 2026, 1:26:00 PM
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

Oct 27, 2026, 1:19:00 PM
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता

Oct 27, 2026, 1:18:00 PM
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न

Oct 27, 2026, 12:48:00 PM
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर

Oct 27, 2026, 12:40:00 PM
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख

Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार

Oct 27, 2026, 11:38:00 AM
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Oct 27, 2026, 11:16:00 AM
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम

Oct 27, 2026, 10:42:00 AM