शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित

रोहतास जिले के नोखा प्रखंड में एक शिक्षा के मंदिर को शर्मशार करने वाली घटना हुई है। शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों विद्यालयों के पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित

सासाराम। रोहतास जिले के नोखा प्रखंड से एक शिक्षा के मंदिर को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल नोखा प्रखंड के चनकी गांव में एक ही परिसर में संचालित उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय चनकी और मध्य विद्यालय चनकी के शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों विद्यालयों के पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शिक्षक दिवस के दिन हुई झड़प 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो बीते 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के दिन का बताया जाता है। बता दें कि शिक्षक दिवस के दिन उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय चनकी की शिक्षिका अंजू कुमारी एवं मध्य विद्यालय चनकी की विशिष्ट शिक्षिका उमा कुमारी का उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय चनकी के शिक्षक अभिषेक उपाध्याय, शिक्षक नित्यानंद भारती एवं शिक्षक उमेश कुमार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में सभी शिक्षकों के बीच गरमा गरम हुई, इसके बाद दोनों महिला शिक्षक अन्य शिक्षकों के साथ उलझ पड़ीं और मारपीट करते हुए गाली गलौज देने लगी।

मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल 

वहीं विद्यालय परिसर में मौजूद एक शिक्षक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई शिक्षक मारपीट और गाली गलौज करते हुए देखे व सुने जा सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना ने शिक्षा के मंदिर को कलंकित कर दिया है और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

जांच के बाद पांच शिक्षक निलंबित

इधर मामला संज्ञान में आते हीं शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दे दिए और संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर घटना में संलिप्त पांच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय के अनुमोदन पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने पांच शिक्षकों के निलंबन का आदेश जारी किया है।

निलंबन अवधि में मिलेगा जीवन यापन भत्ता 

घटना में संलिप्त मध्य विद्यालय चनकी की विशिष्ट शिक्षिका उमा कुमारी के साथ-साथ उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय चनकी की शिक्षिका अंजू कुमारी, शिक्षक अभिषेक उपाध्याय, शिक्षक नित्यानंद भारती और शिक्षक उमेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। हालांकि निलंबन अवधि में सभी शिक्षकों को नियमानुसार जीवन यापन भत्ता मिलेगा। निलंबन अवधि के दौरान अंजू कुमारी का मुख्यालय अकोढ़ीगोला, अभिषेक उपाध्याय का डिहरी, नित्यानंद भारती का कोचस और उमेश कुमार का चेनारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है। वहीं उमा कुमारी का मुख्यालय करगहर निर्धारित किया गया है।

आरोप पत्र होगा गठित

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में उक्त कृत्य बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली के प्रावधानों के प्रतिकूल है। विभाग ने इसे अशिष्ट, अमर्यादित और अनुशासनहीनता का परिचायक बताते हुए शिक्षक की गरिमा के विरुद्ध माना है। घटना से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित होने की बात कही गई है तथा सभी निलंबित शिक्षकों के विरुद्ध अलग से आरोप-पत्र गठित कर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट 



Trending News

अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
Oct 27, 2026, 1:26:00 PM
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Oct 27, 2026, 1:19:00 PM
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
Oct 27, 2026, 1:18:00 PM
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Oct 27, 2026, 12:48:00 PM
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
Oct 27, 2026, 12:40:00 PM
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Oct 27, 2026, 11:38:00 AM
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
Oct 27, 2026, 11:16:00 AM
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
Oct 27, 2026, 10:42:00 AM