'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने IRCTC होटल मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा लालू-तेजस्वी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाने पर कहा कि आज एक बार फिर RJD की राजनीति और उसके शासनकाल से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों पर गंभीर सवाल खड़े हुए

'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने IRCTC होटल मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाने पर कहा कि आज एक बार फिर RJD की राजनीति और उसके शासनकाल से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यह महज राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि अदालत में चल रही न्यायिक प्रक्रिया का विषय है। अदालत ने आरोप तय किए हैं और अब मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी। अंतिम फैसला न्यायालय करेगा, लेकिन RJD को यह बताना चाहिए कि उसके बड़े नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले बार-बार क्यों सामने आते रहे हैं।

संजय सरावगी ने कहा कि RJD के पास बिहार की जनता के सामने बताने के लिए विकास का मॉडल नहीं है। उसके पास सिर्फ परिवारवाद, जातिवाद और सत्ता के कथित दुरुपयोग की राजनीति का इतिहास है।

उन्होंने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि जब आपकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े मामले अदालत में हैं, तो हर जांच और हर न्यायिक कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताकर बच निकलने की कोशिश क्यों की जाती है?

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब सब देख रही है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में आगे बढ़ रहा है, दूसरी तरफ RJD आज भी अपने पुराने राजनीतिक तौर-तरीकों से बाहर नहीं निकल पाई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि न्यायपालिका अपना काम कर रही है, जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और अब RJD को भी कानून की प्रक्रिया का सम्मान करते हुए जांच और ट्रायल का सामना करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि RJD को परिवार बचाने की राजनीति छोड़कर बिहार के भविष्य की चिंता करनी चाहिए। बिहार की जनता अब भ्रष्टाचार और परिवारवाद नहीं, विकास और सुशासन चाहती है।

Trending News

कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM
लालू-राबड़ी-तेजस्वी को बहुत बड़ा झटका, IRCTC केस में कोर्ट ने तय किए आरोप
लालू-राबड़ी-तेजस्वी को बहुत बड़ा झटका, IRCTC केस में कोर्ट ने तय किए आरोप
Sep 10, 2026, 3:53:00 PM