सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय में नर्तकी द्वारा हाथ में पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक भूषण कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।

सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय हरिपुर गौड़ीदास टोल परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नर्तकी द्वारा हाथ में पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मधुबनी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक भूषण कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC), फुलपरास निर्धारित किया गया है।

बिना प्रशासनिक अनुमति के स्कूल परिसर में मेले और नृत्य हो रहा था आयोजन 

अधिकारियों द्वारा जांच में पाया गया कि बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के स्कूल परिसर में मेले और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा था। जिसके लिए प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक रहा। मामले में प्रधानाध्यापक पर अपने कामों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और बिहार सरकारी सेवक आचार नियम का उल्लंघन करने के तहत यह सख्त कार्रवाई की गयी है। 

 दोषियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी 

वहीं प्रधानाध्यापक के निलंबन के साथ-साथ शिक्षा विभाग ने कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कलुआही प्रखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर कहा है कि बिना अनुमति मेला व नृत्य कार्यक्रम आयोजित करने वाली संबंधित समिति और दोषियों के विरुद्ध स्थानीय थाने में 3 दिनों के भीतर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया जाय।

Trending News

दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM
लालू-राबड़ी-तेजस्वी को बहुत बड़ा झटका, IRCTC केस में कोर्ट ने तय किए आरोप
लालू-राबड़ी-तेजस्वी को बहुत बड़ा झटका, IRCTC केस में कोर्ट ने तय किए आरोप
Sep 10, 2026, 3:53:00 PM
मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM, पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM, पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Sep 10, 2026, 3:31:00 PM
 वैशाली में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का ढांचा गिरा, हादसे के बाद प्रशासन हरकत में, पहुंची DM
वैशाली में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का ढांचा गिरा, हादसे के बाद प्रशासन हरकत में, पहुंची DM
Sep 10, 2026, 3:11:00 PM
एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, ये खिलाड़ी Out, हार्द‍िक पंड्या बाहर, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 प्लेयर्स...
एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, ये खिलाड़ी Out, हार्द‍िक पंड्या बाहर, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 प्लेयर्स...
Sep 10, 2026, 2:48:00 PM
 उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
Sep 10, 2026, 2:13:00 PM