बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात

बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर किए जाने की मांग को लेकर बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार ने करीब 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में विकास का इतिहास लिखा है।

बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के तौर पर 25 वर्षों का कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में बीजेपी अब ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष को लेकर सेवा संकल्प अभियान चलाने जा रही है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नालंदा पहुंचे बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यह यात्रा 25 वर्ष की सेवा जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक के संकल्प को दर्शाएगी। 

वहीं बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर किए जाने की मांग को लेकर बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार ने करीब 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में विकास का इतिहास लिखा है। आज मुख्यमंत्री पद पर नहीं होने के बावजूद बिहार की जनता उनके कार्यों की मुरीद है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जन्मस्थली कल्याणबिगहा है और उनके नाम पर किसी स्थान को विकसित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रख सकें।

इधर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर करने का प्रस्ताव पार्टी के सामने रखा जाएगा। अगर पार्टी में सहमति बनी तो इस मुद्दे को केंद्र तक ले जाने का काम किया जाएगा। आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह के बयान पर जेडीयू सांसद कौशलेंद्र ने पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग विकास पुरुष नीतीश कुमार के योगदान को नहीं जानते, यह उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। 

उन्होंने साफ कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदलने के लिए किसी एक व्यक्ति के समर्थन की जरूरत नहीं है। एनडीए गठबंधन में शामिल दलों और नेताओं के प्रस्ताव पर विचार के बाद ही कोई फैसला होगा। सिर्फ किसी एक के कहने से बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर नहीं किया जाएगा।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM
लालू-राबड़ी-तेजस्वी को बहुत बड़ा झटका, IRCTC केस में कोर्ट ने तय किए आरोप
लालू-राबड़ी-तेजस्वी को बहुत बड़ा झटका, IRCTC केस में कोर्ट ने तय किए आरोप
Sep 10, 2026, 3:53:00 PM
मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM, पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM, पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Sep 10, 2026, 3:31:00 PM
 वैशाली में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का ढांचा गिरा, हादसे के बाद प्रशासन हरकत में, पहुंची DM
वैशाली में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का ढांचा गिरा, हादसे के बाद प्रशासन हरकत में, पहुंची DM
Sep 10, 2026, 3:11:00 PM