अचानक दिल्ली खाना हुए लालू-राबड़ी राउज एवेन्यू कोर्ट में हो सकते हैं पेश

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav और उनकी पत्नी, पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

लालू यादव की फोटो

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav और उनकी पत्नी, पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि दोनों नेता दिल्ली स्थित Rouse Avenue Court में पेश हो सकते हैं।

दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में अदालत ने लालू यादव, राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav और Tej Pratap Yadav को पेशी के लिए एक महीने का समय दिया था। कोर्ट के निर्देश के मुताबिक 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच सभी को अदालत में उपस्थित होना है।

इसी क्रम में 9 फरवरी को तेजस्वी यादव राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश भी हो चुके हैं। अब लालू यादव और राबड़ी देवी के दिल्ली रवाना होने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भी निर्धारित समयसीमा के भीतर अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

लैंड फॉर जॉब मामला लंबे समय से राजनीतिक और कानूनी बहस का केंद्र बना हुआ है। इस मामले में आरोप है कि रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन ली गई थी। हालांकि, राजद की ओर से लगातार इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया जाता रहा है।

दिल्ली रवाना होने के बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि लालू यादव और राबड़ी देवी कब अदालत में पेश होते हैं। अदालत में अगली सुनवाई और पेशी को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है।

Trending News

 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM