1 फरवरी को होगी JJD कार्यकारिणी की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- बंगाल विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी पार्टी

जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह राठौड़ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

JJD

जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह राठौड़ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले देश और बिहारवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में जय सिंह राठौड़ ने मीडिया से यह कहते हुए क्षमा मांगी कि पार्टी के आदरणीय नेता प्रताप काम की व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पार्टी नेतृत्व की बातों को सामने रख रहे हैं।

जय सिंह राठौड़ ने बताया कि जनशक्ति जनता दल की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 1 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। खास तौर पर पार्टी में अनुशासन बनाए रखने, संगठन को मजबूत करने और पूरे बिहार में पार्टी के विस्तार को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी स्थानीय निकाय उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल सक्रिय रूप से भागीदारी करेगी। इसके साथ ही शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव, जो बिहार के 9 प्रमंडलों में होने हैं, उनमें भी पार्टी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनशक्ति जनता दल केवल बिहार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पार्टी बंगाल विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। बंगाल में सीटों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में बिहारी आबादी अधिक है, उन सीटों पर पार्टी विशेष फोकस करेगी। जय सिंह राठौड़ ने भरोसा जताया कि जनशक्ति जनता दल बंगाल में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगी।

अंत में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी से जुड़े सभी अहम फैसलों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से जनता तक नियमित रूप से पहुंचाई जाती रहेगी।

Trending News

कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM
लालू-राबड़ी-तेजस्वी को बहुत बड़ा झटका, IRCTC केस में कोर्ट ने तय किए आरोप
लालू-राबड़ी-तेजस्वी को बहुत बड़ा झटका, IRCTC केस में कोर्ट ने तय किए आरोप
Sep 10, 2026, 3:53:00 PM