JDU के अनंत सिंह हुए बागी! खुली जीप में सवार होकर अनुज सिंह के नामांकन पहुंच गए बाहुबली विधायक
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह अपनी पार्टी से बगावत करते हुए दिखायी दिए। आज पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (MLC चुनाव) के लिए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह खुद खुली ज

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह अपनी पार्टी से बगावत करते हुए दिखायी दिए। आज पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (MLC चुनाव) के लिए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह खुद खुली जीप में सवार होकर पहुंचे। साथ ही वह उनके जीत को लेकर अपने सरकारी आवास पर रसगुल्ला भी बनवा रहे हैं। वहीं अनंत सिंह और नीरज कुमार को लेकर पूर्व सीएम व पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार के आवास पर नेताओं की बड़ी बैठक चल रही थी।
JDU में खटपट और बगावत
बाहुबली विधायक अनंत सिंह स्वयं नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से जुड़े हैं, लेकिन उन्होंने पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जाकर जन सुराज (प्रशांत किशोर की पार्टी) के प्रत्याशी अनुज सिंह को अपना खुला समर्थन दिया है।
अनंत सिह का शक्ति प्रदर्शन
अनुज सिंह के नामांकन के दौरान पटना की सड़कों पर भारी भीड़ जुटी और अनंत सिंह ने खुली जीप में समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर समर्थकों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में रसगुल्ले भी बनवाए गए थे। अनंत सिंह का कहना है कि यह कोई पार्टी का चुनाव नहीं बल्कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव है। उनका विरोध पार्टी से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार से है, जिन्हें वह किसी भी हाल में हराना चाहते हैं।
नीरज कुमार के खिलाफ हो गए हैं अनंत सिंह
आपको बता दें कि जब से बिहार विधान परिषद चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी तब से ही अनंत सिंह अपने ही पार्टी के नेता व एमएलसी नीरज कुमार पर बगावती शुर अपना लिए थे। दोनों नेताओं के बीच तल्खियां बहुत दिनों से चली आ रही है। अनंत सिंह नीरज कुमार के खिलाफ हो गए हैं। यहां तक की अपनी पार्टी के कोई नेताओं की बात भी नहीं मान रहे हैं। हमेशा पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं। अनंत सिंह का कहना है कि एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार को नहीं जीतने देना है, हर हाल में उन्हें हराएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में नीरज हमें भी हराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखा था।










