बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी

बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा है। लगातार बढ़ते नदियों के जलस्तर ने सरकार और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। साथ ही भारतीय वायुसेना से भी मदद मांगी है।

बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी

बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा है। लगातार बढ़ते नदियों के जलस्तर ने सरकार और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कई नदियां पुराने उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर चुकी हैं। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं और इस दौरान खतरा बना रहेगा। वहीं पटना जिले में नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों के लिए सुरक्षा संबंधी अपील जारी की है। 

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने नागरिकों से नदी में स्नान करने, मछली पकड़ने और नदी पार करने से बचने को कहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है। साथ ही बच्चों को विशेष रूप से नदी एवं जलमग्न क्षेत्रों से दूर रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि जारी किए गए सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी को तत्काल सूचना दें। 

जिला प्रशासन का संदेश-सावधानी ही सुरक्षा है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार सरकार ने आज भारतीय वायुसेना से भी मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत कार्य में सहयोग के लिए एयरफोर्स से आग्रह किया गया है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों तक राहत सामग्री पहुंचाने और बचाव अभियान में वायुसेना की मदद ली जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट है। प्रशासनिक और राहत एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। नदियों के जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों से भी सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इससे पहले पटना में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मरीन ड्राइव पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद मरीन ड्राइव पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। सीएम ने अधिकारियों को अगले 48 घंटे तक अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत कार्य के लिए तैयारी रखने को कहा गया है।

Trending News

फ्लाई दुबई कांड : आतंकियों से लिंक? UAE करेगा जांच
फ्लाई दुबई कांड : आतंकियों से लिंक? UAE करेगा जांच
Oct 01, 2026, 2:27:00 PM
हाई स्कूल का वीडियो वायरल, हेडमास्टर पर छात्रा से बदसलूकी का आरोप
हाई स्कूल का वीडियो वायरल, हेडमास्टर पर छात्रा से बदसलूकी का आरोप
Oct 01, 2026, 2:05:00 PM
JDU के अनंत सिंह हुए बागी! खुली जीप में सवार होकर अनुज सिंह के नामांकन पहुंच गए बाहुबली विधायक
JDU के अनंत सिंह हुए बागी! खुली जीप में सवार होकर अनुज सिंह के नामांकन पहुंच गए बाहुबली विधायक
Oct 01, 2026, 2:00:00 PM
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी
Oct 01, 2026, 1:42:00 PM
पूर्व DGP विनय कुमार को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
पूर्व DGP विनय कुमार को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
Oct 01, 2026, 1:02:00 PM
ड्यूटी पर लकवा अटैक, इलाज के दौरान महिला होमगार्ड की मौत
ड्यूटी पर लकवा अटैक, इलाज के दौरान महिला होमगार्ड की मौत
Oct 01, 2026, 1:02:00 PM
Asian Games: गोल्ड से एक कदम दूर भारत, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला
Asian Games: गोल्ड से एक कदम दूर भारत, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला
Oct 01, 2026, 12:44:00 PM
'जस्टिस ऑन व्हील्स' न्याय रथ रवाना, ग्रामीणों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार
'जस्टिस ऑन व्हील्स' न्याय रथ रवाना, ग्रामीणों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार
Oct 01, 2026, 12:41:00 PM
पटना मरीन ड्राइव पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, बड़ा ऐलान भी...
पटना मरीन ड्राइव पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, बड़ा ऐलान भी...
Oct 01, 2026, 12:19:00 PM
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG के दाम बढ़े, सिलेंडर बुकिंग का नियम भी बदला
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG के दाम बढ़े, सिलेंडर बुकिंग का नियम भी बदला
Oct 01, 2026, 11:34:00 AM