ड्यूटी पर लकवा अटैक, इलाज के दौरान महिला होमगार्ड की मौत
बोकारो में 2018 बैच की 32 वर्षीय महिला होमगार्ड प्रतिमा कुमारी का इलाज के दौरान निधन हो गया। प्रतिमा कुमारी कमलापुर कस्तूरबा विद्यालय में कार्यरत थीं। बताया गया कि 9 जुलाई को ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें लकवा का अटैक आया और वह गिर गईं।

परिजनों के अनुसार, उन्हें तत्काल चास स्थित कृष्णा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने लकवा का अटैक बताया। इसके बाद उन्हें रांची ले जाया गया। करीब 10 दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर वह घर लौटीं, लेकिन दोबारा ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया, जहां करीब दो महीने तक उनका इलाज चला। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रतिमा के पति हरि चरण महतो, जो जरीडीह के तिलैया निवासी हैं, ने बताया कि उनके तीन छोटे बच्चे हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मुआवजा तथा अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग की है, ताकि बच्चों का भरण-पोषण हो सके।
वहीं, प्रतिमा के साथ काम करने वाली होमगार्ड जवान आशा कुमारी ने भी प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट