'जस्टिस ऑन व्हील्स' न्याय रथ रवाना, ग्रामीणों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार

कोर्ट परिसर से गुरुवार को 'जस्टिस ऑन व्हील्स' न्याय रथ को रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर न्याय रथ को रवाना किया।

'जस्टिस ऑन व्हील्स' न्याय रथ रवाना, ग्रामीणों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार

धनबाद : कोर्ट परिसर से गुरुवार को 'जस्टिस ऑन व्हील्स' न्याय रथ को रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर न्याय रथ को रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में पहुंचकर लोगों को उनके विधिक अधिकारों और कानून की जानकारी देना है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा- धनबाद में बड़ी संख्या में लोग पुनर्वास व विस्थापन जैसी समस्याओं का सामना करते हैं

मीडिया से बातचीत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि धनबाद में बड़ी संख्या में लोग पुनर्वास और विस्थापन जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे क्षेत्रों में जाकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस भी क्षेत्र में 'जस्टिस ऑन व्हील्स' पहुंचे, वहां लोग आगे आएं और अपने विधिक अधिकारों एवं कानून को समझें। साथ ही, दूसरों को भी जागरूक कर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं और शोषित वर्ग की आवाज को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी
Oct 01, 2026, 1:42:00 PM
पूर्व DGP विनय कुमार को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
पूर्व DGP विनय कुमार को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
Oct 01, 2026, 1:02:00 PM
ड्यूटी पर लकवा अटैक, इलाज के दौरान महिला होमगार्ड की मौत
ड्यूटी पर लकवा अटैक, इलाज के दौरान महिला होमगार्ड की मौत
Oct 01, 2026, 1:02:00 PM
Asian Games: गोल्ड से एक कदम दूर भारत, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला
Asian Games: गोल्ड से एक कदम दूर भारत, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला
Oct 01, 2026, 12:44:00 PM
'जस्टिस ऑन व्हील्स' न्याय रथ रवाना, ग्रामीणों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार
'जस्टिस ऑन व्हील्स' न्याय रथ रवाना, ग्रामीणों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार
Oct 01, 2026, 12:41:00 PM
पटना मरीन ड्राइव पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, बड़ा ऐलान भी...
पटना मरीन ड्राइव पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, बड़ा ऐलान भी...
Oct 01, 2026, 12:19:00 PM
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG के दाम बढ़े, सिलेंडर बुकिंग का नियम भी बदला
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG के दाम बढ़े, सिलेंडर बुकिंग का नियम भी बदला
Oct 01, 2026, 11:34:00 AM
ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, ऑटो चालक की मौत
ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, ऑटो चालक की मौत
Oct 01, 2026, 11:00:00 AM
PM मोदी ने पायलट स्मित की पत्नी से की बात, कहा- मदद कर रहे हर संभव, दुनिया भर में तारीफ
PM मोदी ने पायलट स्मित की पत्नी से की बात, कहा- मदद कर रहे हर संभव, दुनिया भर में तारीफ
Oct 01, 2026, 10:58:00 AM
सिक्स लेन पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, साथी घायल
सिक्स लेन पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, साथी घायल
Oct 01, 2026, 10:32:00 AM