त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG के दाम बढ़े, सिलेंडर बुकिंग का नियम भी बदला

त्योहारों से पहले आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। वहीं सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए आधार बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी हो गया है।

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG के दाम बढ़े, सिलेंडर बुकिंग का नियम भी बदला

त्योहारों से पहले आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। पटना में कमर्शियल सिलेंडर 71.50 रूपये महंगा हुआ है। वहीं सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए आधार बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी हो गया है। जिन उपभोक्ताओं का आधार सत्यापन पहले हो चुका है, उन्हें दोबारा सत्यापन नहीं कराना होगा।  

पटना में कमर्शियल सिलेंडर 71.50 रूपये महंगा हुआ है। पटना में अब 19 किलो सिलेंडर 3100.50 का मिलेगा। सितंबर में पटना में कमर्शियल सिलेंडर 3029 का था। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 62.50 महंगा हुआ है। दिल्ली में अब 19 किलो सिलेंडर 2810 का मिलेगा। वहीं मुंबई में भी कमर्शियल सिलेंडर 63 रूपये महंगा हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पटना में घरेलू LPG सिलेंडर 1031.50 पर स्थिर है। 

वहीं आज से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए आधार बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी हो गया है। जिन उपभोक्ताओं का आधार सत्यापन पहले हो चुका है, उन्हें दोबारा सत्यापन नहीं कराना होगा। लंबित सत्यापन गैस डिलीवरी के समय, वितरक कार्यालय या डिजिटल माध्यम से कराया जा सकेगा। 

साथ ही बिहार में आज  से बैंक FD और NPS से जुड़े नियमों में बदलाव लागू हो गया है।  ₹3 करोड़ या उससे अधिक की Bulk Deposit पर ब्याज दर की जानकारी देने के नियम बदल गए। बड़ी FD कराने वाले ग्राहकों को ब्याज दर की जानकारी निर्धारित तरीके से उपलब्ध करानी होगी।

NPS में खाता खोलने पर नया onboarding charge लागू होने की जानकारी। Point of Presence के जरिए NPS खाता खोलने पर शुल्क व्यवस्था लागू। डिजिटल माध्यम से NPS खाता खोलने पर शुल्क अलग हो सकता है। LPG सब्सिडी लेने वाले परिवारों, बड़ी FD रखने वाले ग्राहकों और NPS निवेशकों पर बदलाव का असर।

Trending News

ड्यूटी पर लकवा अटैक, इलाज के दौरान महिला होमगार्ड की मौत
ड्यूटी पर लकवा अटैक, इलाज के दौरान महिला होमगार्ड की मौत
Oct 01, 2026, 1:02:00 PM
Asian Games: गोल्ड से एक कदम दूर भारत, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला
Asian Games: गोल्ड से एक कदम दूर भारत, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला
Oct 01, 2026, 12:44:00 PM
'जस्टिस ऑन व्हील्स' न्याय रथ रवाना, ग्रामीणों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार
'जस्टिस ऑन व्हील्स' न्याय रथ रवाना, ग्रामीणों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार
Oct 01, 2026, 12:41:00 PM
पटना मरीन ड्राइव पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, बड़ा ऐलान भी...
पटना मरीन ड्राइव पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, बड़ा ऐलान भी...
Oct 01, 2026, 12:19:00 PM
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG के दाम बढ़े, सिलेंडर बुकिंग का नियम भी बदला
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG के दाम बढ़े, सिलेंडर बुकिंग का नियम भी बदला
Oct 01, 2026, 11:34:00 AM
ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, ऑटो चालक की मौत
ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, ऑटो चालक की मौत
Oct 01, 2026, 11:00:00 AM
PM मोदी ने पायलट स्मित की पत्नी से की बात, कहा- मदद कर रहे हर संभव, दुनिया भर में तारीफ
PM मोदी ने पायलट स्मित की पत्नी से की बात, कहा- मदद कर रहे हर संभव, दुनिया भर में तारीफ
Oct 01, 2026, 10:58:00 AM
सिक्स लेन पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, साथी घायल
सिक्स लेन पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, साथी घायल
Oct 01, 2026, 10:32:00 AM
आज से विक्रमशिला सेतु बंद, क्रूज से फ्री में जाएंगे यात्री
आज से विक्रमशिला सेतु बंद, क्रूज से फ्री में जाएंगे यात्री
Oct 01, 2026, 10:00:00 AM
चास नगर निगम में पानी, नाली और गंदगी से लोग परेशान
चास नगर निगम में पानी, नाली और गंदगी से लोग परेशान
Oct 01, 2026, 9:55:00 AM