आज से विक्रमशिला सेतु बंद, क्रूज से फ्री में जाएंगे यात्री

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने के लिए आधी रात से इसे बंद कर दिया गया। इसके कारण प्रशासन ने आज यानी गुरुवार से आम यात्रियों के लिए गंगा नदी पर क्रूज सेवा शुरू की है।

आज से विक्रमशिला सेतु बंद, क्रूज से फ्री में जाएंगे यात्री

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने के लिए आधी रात से इसे बंद कर दिया गया। इसके कारण प्रशासन ने आज यानी गुरुवार से आम यात्रियों के लिए गंगा नदी पर क्रूज सेवा शुरू की है। भागलपुर के बरारी इंडस्ट्रियल एरिया में बियाडा घाट से क्रूज का परिचालन हुआ। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और एसएसपी प्रमोद यादव मौके पर उपस्थित रहे।

रात के 12 बजे से सेतु को किया गया बंद

दरअसल, बिहार सरकार के आदेश पर रात के 12 बजे ही विक्रमशिला सेतु को मरम्मति के लिए बंद कर दिया गया। रात में पुलिस के जवानों की ओर से बैरिकेडिंग की गई। तीन महीने तक विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही नहीं होगी। इस बीच जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने एसएसपी प्रमोद यादव और अन्य अधिकारियों के साथ क्रूज के परिचालन की व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा, घाट पर उपलब्ध सुविधाओं और विधि-व्यवस्था का स्थल पर निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिक सुरक्षित और बड़े क्रूज का इंतजाम

जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने मीडिया से कहा कि हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के नजरिए से अधिक सुरक्षित और बड़े क्रूज का इंतजाम किया गया है। यात्रियों के लिए सेवा मुफ्त है। मोटरसाइकिल और दूसरे सामान के लिए तय दरों पर शुल्क लिया जाएगा, जिसमें सरकारी रेवेन्यू-शेयरिंग का अनुपात 70:30 होगा।

यात्रियों के लिए 'आपदा मित्र' की तैनाती

डीएम ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण नाव पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहेंगे। यात्रियों के लिए यहां 'आपदा मित्र' की भी तैनाती की गई है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सुरक्षा के नजरिए से प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके ठीक पास में अस्थायी पुलिस स्टेशन है। इस अस्थायी स्टेशन में हमने स्टेशन इंचार्ज के तौर पर दो इंस्पेक्टर और हर शिफ्ट में दो अतिरिक्त अधिकारी तैनात किए हैं, ताकि पुलिस अधिकारियों की 24 घंटे मौजूदगी बनी रहे। आज हमने लगभग 60 कर्मियों को तैनात किया है।

कोई क्रूज यहां से रवाना होगा तो उस पर एक पुलिस अधिकारी और दो जवान के अलावा एक प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेगा - SSP

एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि जब भी कोई क्रूज यहां से रवाना होगा तो उस पर एक पुलिस अधिकारी और दो जवान के अलावा एक प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेगा। क्रूज पर सुरक्षा के तहत पर्याप्त सुरक्षाकर्मी रहेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार अनाउंसमेंट भी करता रहेगा। साथ ही, एसडीआरएफ की टीमें यहां निरीक्षण करती रहेंगी।

Trending News

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG के दाम बढ़े, सिलेंडर बुकिंग का नियम भी बदला
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG के दाम बढ़े, सिलेंडर बुकिंग का नियम भी बदला
Oct 01, 2026, 11:34:00 AM
ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, ऑटो चालक की मौत
ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, ऑटो चालक की मौत
Oct 01, 2026, 11:00:00 AM
PM मोदी ने पायलट स्मित की पत्नी से की बात, कहा- मदद कर रहे हर संभव, दुनिया भर में तारीफ
PM मोदी ने पायलट स्मित की पत्नी से की बात, कहा- मदद कर रहे हर संभव, दुनिया भर में तारीफ
Oct 01, 2026, 10:58:00 AM
सिक्स लेन पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, साथी घायल
सिक्स लेन पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, साथी घायल
Oct 01, 2026, 10:32:00 AM
आज से विक्रमशिला सेतु बंद, क्रूज से फ्री में जाएंगे यात्री
आज से विक्रमशिला सेतु बंद, क्रूज से फ्री में जाएंगे यात्री
Oct 01, 2026, 10:00:00 AM
चास नगर निगम में पानी, नाली और गंदगी से लोग परेशान
चास नगर निगम में पानी, नाली और गंदगी से लोग परेशान
Oct 01, 2026, 9:55:00 AM
ग्रामीणों के सवाल पर भड़क गए BPSC शिक्षक, कहा- साढ़े 10 बजे आएंगे, तुमको जो करना है कर लो…
ग्रामीणों के सवाल पर भड़क गए BPSC शिक्षक, कहा- साढ़े 10 बजे आएंगे, तुमको जो करना है कर लो…
Oct 01, 2026, 9:49:00 AM
बिहार में कुदरत का कहर, गोपालगंज में टूटा जमींदारी बांध, बाढ़ के पानी में डूबी महिला की मौत
बिहार में कुदरत का कहर, गोपालगंज में टूटा जमींदारी बांध, बाढ़ के पानी में डूबी महिला की मौत
Oct 01, 2026, 9:33:00 AM
भक्त हो तो ऐसा! सपने में मिला मंदिर बनाने का आदेश, कमाई का बड़ा हिस्सा लगा रहे पंकज
भक्त हो तो ऐसा! सपने में मिला मंदिर बनाने का आदेश, कमाई का बड़ा हिस्सा लगा रहे पंकज
Oct 01, 2026, 9:19:00 AM
बेजुबान पर कुदरत का कहर, आफत में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगली जानवर
बेजुबान पर कुदरत का कहर, आफत में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगली जानवर
Oct 01, 2026, 9:08:00 AM