पूर्व DGP विनय कुमार को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

बिहार पुलिस के पूर्व महानिदेशक विनय कुमार को उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद एक भव्य और गरिमामय समारोह में विदाई दी गई। बिहार पुलिस के इस विदाई समारोह में बिहार की पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व DGP विनय कुमार को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

पटना : बिहार पुलिस के पूर्व महानिदेशक (DGP) विनय कुमार को उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के बाद एक भव्य और गरिमामय समारोह में विदाई दी गई। बिहार पुलिस के इस विदाई समारोह में बिहार की पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महानिदेशक स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों में जितेंद्र सिंह गंगवार, जितेंद्र कुमार, कुंदन कृष्णन, पंकज दराद सहित पूर्व महानिदेशक (BSAP) एके अंबेडकर व बिहार पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सभी वरिष्ठ सहयोगियों ने विनय कुमार के प्रति सम्मान व शुभकामनाएं व्यक्त की

समारोह में पुलिस विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भी उपस्थित होकर सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त की। समारोह के दौरान बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने विनय कुमार के कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं पुलिस संगठन के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय भावी जीवन की कामना की। साथ ही, बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे विनय कुमार को उनके नए कार्य के लिए भी शुभकामनाएँ दीं।

VRS की मंजूरी 

1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार ने सितंबर 2026 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था, जिसे गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।  उनकी अनुपस्थिति में प्रीता वर्मा को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राज्यपाल ने विनय कुमार को मुख्य सूचना आयुक्त का शपथग्रहण कराया

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने आज यानी एक अक्टूबर को पुलिस महानिदेशक (DGP) रहें DGP रहें विनय कुमार को राजभवन/लोक भवन में बिहार के नए मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) विनय कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। निवर्तमान डीजीपी व सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी विनय कुमार अब बिहार के नए मुख्य सूचना आयुक्त बन गए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी, जिसके बाद सरकार ने उनकी नियुक्ति की थी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी।

Trending News

फ्लाई दुबई कांड : आतंकियों से लिंक? UAE करेगा जांच
फ्लाई दुबई कांड : आतंकियों से लिंक? UAE करेगा जांच
Oct 01, 2026, 2:27:00 PM
हाई स्कूल का वीडियो वायरल, हेडमास्टर पर छात्रा से बदसलूकी का आरोप
हाई स्कूल का वीडियो वायरल, हेडमास्टर पर छात्रा से बदसलूकी का आरोप
Oct 01, 2026, 2:05:00 PM
JDU के अनंत सिंह हुए बागी! खुली जीप में सवार होकर अनुज सिंह के नामांकन पहुंच गए बाहुबली विधायक
JDU के अनंत सिंह हुए बागी! खुली जीप में सवार होकर अनुज सिंह के नामांकन पहुंच गए बाहुबली विधायक
Oct 01, 2026, 2:00:00 PM
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी
Oct 01, 2026, 1:42:00 PM
पूर्व DGP विनय कुमार को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
पूर्व DGP विनय कुमार को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
Oct 01, 2026, 1:02:00 PM
ड्यूटी पर लकवा अटैक, इलाज के दौरान महिला होमगार्ड की मौत
ड्यूटी पर लकवा अटैक, इलाज के दौरान महिला होमगार्ड की मौत
Oct 01, 2026, 1:02:00 PM
Asian Games: गोल्ड से एक कदम दूर भारत, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला
Asian Games: गोल्ड से एक कदम दूर भारत, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला
Oct 01, 2026, 12:44:00 PM
'जस्टिस ऑन व्हील्स' न्याय रथ रवाना, ग्रामीणों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार
'जस्टिस ऑन व्हील्स' न्याय रथ रवाना, ग्रामीणों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार
Oct 01, 2026, 12:41:00 PM
पटना मरीन ड्राइव पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, बड़ा ऐलान भी...
पटना मरीन ड्राइव पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, बड़ा ऐलान भी...
Oct 01, 2026, 12:19:00 PM
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG के दाम बढ़े, सिलेंडर बुकिंग का नियम भी बदला
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, LPG के दाम बढ़े, सिलेंडर बुकिंग का नियम भी बदला
Oct 01, 2026, 11:34:00 AM