'आंगन का मिलन' कार्यक्रम में बच्चों से मिलीं समाज कल्याण मंत्री, पोयम सुनी व बांटे उपहार

काको प्रखंड के अमथुआ स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-142 व वार्ड नंबर-6 में गुरुवार को 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

'आंगन का मिलन' कार्यक्रम में बच्चों से मिलीं समाज कल्याण मंत्री, पोयम सुनी व बांटे उपहार

जहानाबाद : काको प्रखंड के अमथुआ स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-142 व वार्ड नंबर-6 में गुरुवार को 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत और राष्ट्रीय गीत भी प्रस्तुत किए गए। 

मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों से मुलाकात कर उनसे पढ़ाई और उनकी गतिविधियों के बारे में बातचीत की

समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों से मुलाकात कर उनसे पढ़ाई और उनकी गतिविधियों के बारे में बातचीत की। बच्चों ने मंत्री को पोयम सुनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मंत्री ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें मुंह मीठा कराया और उपहार भी दिए। बच्चों के साथ उन्होंने काफी समय बिताया और आंगनवाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा- 'आंगन का मिलन' बिहार सरकार की महत्वपूर्ण पहल है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि 'आंगन का मिलन' बिहार सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से छोटे बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और विकास की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आंगनवाड़ी व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों और योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी कराई गई। मंत्री ने स्वयं महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें उपहार प्रदान किए। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी सेविकाओं और जीविका दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां भी कराई गईं

कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां भी कराई गईं। मंत्री ने बच्चों के साथ गतिविधियों में भाग लिया और उनके उत्साह को बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया, डीसी, अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। भाजपा के जिलाध्यक्ष, जदयू के जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

'सांसद ढुल्लू महतो अपराधी को पैदा करते हैं' जयराम महतो बोले-अपनी 40 हजार करोड़ की संपत्ति लोगों में बांट दें
'सांसद ढुल्लू महतो अपराधी को पैदा करते हैं' जयराम महतो बोले-अपनी 40 हजार करोड़ की संपत्ति लोगों में बांट दें
Oct 01, 2026, 4:19:00 PM
 Photos:'1 घंटे का रेट कितना है?', डिमांड सुनकर चौंकी एक्ट्रेस, बोल्डनेस दिखाने पर...
Photos:'1 घंटे का रेट कितना है?', डिमांड सुनकर चौंकी एक्ट्रेस, बोल्डनेस दिखाने पर...
Oct 01, 2026, 3:43:00 PM
'आंगन का मिलन' कार्यक्रम में बच्चों से मिलीं समाज कल्याण मंत्री, पोयम सुनी व बांटे उपहार
'आंगन का मिलन' कार्यक्रम में बच्चों से मिलीं समाज कल्याण मंत्री, पोयम सुनी व बांटे उपहार
Oct 01, 2026, 3:30:00 PM
CM योगी का बड़ा बयान, कहा- '2017 से पहले महीनों चलता था दंगा, मजबूर थी पुलिस'
CM योगी का बड़ा बयान, कहा- '2017 से पहले महीनों चलता था दंगा, मजबूर थी पुलिस'
Oct 01, 2026, 3:14:00 PM
6000mAh बैटरी, iPhone जैसा लुक, कीमत 9 हजार से भी कम, फोन में Android 16 Go भी...
6000mAh बैटरी, iPhone जैसा लुक, कीमत 9 हजार से भी कम, फोन में Android 16 Go भी...
Oct 01, 2026, 3:06:00 PM
हीमोफीलिया मरीजों के लिए बड़ी पहल, 'मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना' को प्रशासनिक स्वीकृति
हीमोफीलिया मरीजों के लिए बड़ी पहल, 'मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना' को प्रशासनिक स्वीकृति
Oct 01, 2026, 2:58:00 PM
फ्लाई दुबई कांड : आतंकियों से लिंक? UAE करेगा जांच
फ्लाई दुबई कांड : आतंकियों से लिंक? UAE करेगा जांच
Oct 01, 2026, 2:27:00 PM
हाई स्कूल का वीडियो वायरल, हेडमास्टर पर छात्रा से बदसलूकी का आरोप
हाई स्कूल का वीडियो वायरल, हेडमास्टर पर छात्रा से बदसलूकी का आरोप
Oct 01, 2026, 2:05:00 PM
JDU के अनंत सिंह हुए बागी! खुली जीप में सवार होकर अनुज सिंह के नामांकन पहुंच गए बाहुबली विधायक
JDU के अनंत सिंह हुए बागी! खुली जीप में सवार होकर अनुज सिंह के नामांकन पहुंच गए बाहुबली विधायक
Oct 01, 2026, 2:00:00 PM
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी
Oct 01, 2026, 1:42:00 PM