6000mAh बैटरी, iPhone जैसा लुक, कीमत 9 हजार से भी कम, फोन में Android 16 Go भी...

अगर आप ₹10 हजार के आसपास एक बढ़िया सा फोन लेने का प्लान कर रहे हैं और चाहते हैं कि बैटरी भी ज्यादा चले तो चिंता छोड़ दीजिए। मोबाइल मार्केट ने itel ने नया धमाका किया है। इस फोन का लुक iPhone 18 Pro से मिलता जुलता है।

6000mAh बैटरी, iPhone जैसा लुक, कीमत 9 हजार से भी कम, फोन में Android 16 Go भी...

अगर आप ₹10 हजार के आसपास एक बढ़िया सा फोन लेने का प्लान कर रहे हैं और चाहते हैं कि बैटरी भी ज्यादा चले तो चिंता छोड़ दीजिए। मोबाइल मार्केट ने itel ने नया धमाका किया है। itel A300C का नया 3GB RAM वेरिएंट 9 हजार से भी कम में मिल रहा है। itel के इस फोन की कीमत महज ₹8,699 है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 6000mAh की बैटरी है।  इतना ही नहीं आपको आईफोन का फील भी मिलने वाला है। क्योंकि इस फोन का लुक iPhone 18 Pro से मिलता जुलता है। 

 दिलचस्प बात है कि itel A300C में कम कीमत के बावजूद सिर्फ बड़ी बैटरी ही नहीं दी गई है। बल्कि  इसमें 90Hz डिस्प्ले, 18W फास्ट चार्जिंग, Android 16 Go Edition और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है। इसका मतलब फोन को कुछ तय परिस्थितियों में गिरने और झटकों जैसी स्थितियों के लिए टेस्ट किया गया है। यानि जिन्हें कैमरा या गेमिंग से ज्यादा बैटरी, मजबूती और रोजमर्रा के काम के लिए भरोसेमंद फोन चाहिए। उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

 itel A300C के नए वेरिएंट की कीमत ₹8,699है. इसमें 3GB RAM के साथ वर्चुअल रैम एक्सटेंशन मिलता है।  फोन Android 16 Go Edition पर चलता है।  कंपनी के मुताबिक यह कॉम्बिनेशन WhatsApp, YouTube, UPI पेमेंट, सोशल मीडिया और लर्निंग ऐप्स जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए बनाया गया है। 

इस फोन की सबसे बड़ी वजह इसकी बैटरी है।  इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।  चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।  कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे सस्ता 6000mAh स्मार्टफोन है।  

itel A300C में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz।  इस फोन को खरीदने वाले यूजर को 90Hz की स्मूदनेस तो मिलेगी, लेकिन महंगे फोन जैसी शार्प स्क्रीन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। itel इस फोन के साथ पहले 100 दिनों के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रहा है। बता दें कि यह 4G स्मार्टफोन है। इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी दी गई है, लेकिन 5G नहीं है।    

Trending News

'सांसद ढुल्लू महतो अपराधी को पैदा करते हैं' जयराम महतो बोले-अपनी 40 हजार करोड़ की संपत्ति लोगों में बांट दें
'सांसद ढुल्लू महतो अपराधी को पैदा करते हैं' जयराम महतो बोले-अपनी 40 हजार करोड़ की संपत्ति लोगों में बांट दें
Oct 01, 2026, 4:19:00 PM
 Photos:'1 घंटे का रेट कितना है?', डिमांड सुनकर चौंकी एक्ट्रेस, बोल्डनेस दिखाने पर...
Photos:'1 घंटे का रेट कितना है?', डिमांड सुनकर चौंकी एक्ट्रेस, बोल्डनेस दिखाने पर...
Oct 01, 2026, 3:43:00 PM
'आंगन का मिलन' कार्यक्रम में बच्चों से मिलीं समाज कल्याण मंत्री, पोयम सुनी व बांटे उपहार
'आंगन का मिलन' कार्यक्रम में बच्चों से मिलीं समाज कल्याण मंत्री, पोयम सुनी व बांटे उपहार
Oct 01, 2026, 3:30:00 PM
CM योगी का बड़ा बयान, कहा- '2017 से पहले महीनों चलता था दंगा, मजबूर थी पुलिस'
CM योगी का बड़ा बयान, कहा- '2017 से पहले महीनों चलता था दंगा, मजबूर थी पुलिस'
Oct 01, 2026, 3:14:00 PM
6000mAh बैटरी, iPhone जैसा लुक, कीमत 9 हजार से भी कम, फोन में Android 16 Go भी...
6000mAh बैटरी, iPhone जैसा लुक, कीमत 9 हजार से भी कम, फोन में Android 16 Go भी...
Oct 01, 2026, 3:06:00 PM
हीमोफीलिया मरीजों के लिए बड़ी पहल, 'मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना' को प्रशासनिक स्वीकृति
हीमोफीलिया मरीजों के लिए बड़ी पहल, 'मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना' को प्रशासनिक स्वीकृति
Oct 01, 2026, 2:58:00 PM
फ्लाई दुबई कांड : आतंकियों से लिंक? UAE करेगा जांच
फ्लाई दुबई कांड : आतंकियों से लिंक? UAE करेगा जांच
Oct 01, 2026, 2:27:00 PM
हाई स्कूल का वीडियो वायरल, हेडमास्टर पर छात्रा से बदसलूकी का आरोप
हाई स्कूल का वीडियो वायरल, हेडमास्टर पर छात्रा से बदसलूकी का आरोप
Oct 01, 2026, 2:05:00 PM
JDU के अनंत सिंह हुए बागी! खुली जीप में सवार होकर अनुज सिंह के नामांकन पहुंच गए बाहुबली विधायक
JDU के अनंत सिंह हुए बागी! खुली जीप में सवार होकर अनुज सिंह के नामांकन पहुंच गए बाहुबली विधायक
Oct 01, 2026, 2:00:00 PM
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी
Oct 01, 2026, 1:42:00 PM