हीमोफीलिया मरीजों के लिए बड़ी पहल, 'मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना' को प्रशासनिक स्वीकृति

बिहार मंत्रिपरिषद द्वारा 'मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना' को बुधवार को मंजूरी दिए जाने व आधुनिक दवा Emicizumab के क्रय हेतु लिए प्रथम वर्ष में 26,33,63,490 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किए जाने पर राज्यभर के हीमोफीलिया मरीजों में खुशी की लहर है।

हीमोफीलिया मरीजों के लिए बड़ी पहल, 'मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना' को प्रशासनिक स्वीकृति

पटना : बिहार मंत्रिपरिषद द्वारा 'मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना' को बुधवार को मंजूरी दिए जाने व आधुनिक दवा Emicizumab के क्रय हेतु लिए प्रथम वर्ष में 26,33,63,490 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किए जाने पर राज्यभर के हीमोफीलिया मरीजों में खुशी की लहर है। मरीज प्रतिनिधि अभिषेक ने इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।

स्वास्थ्य मंत्री का यह कदम उनकी असाधारण संवेदनशीलता, असीम मानवीय करुणा व दूरदर्शी नेतृत्व का सबसे बड़ा प्रमाण है - मरीज प्रतिनिधि अभिषेक

स्वास्थ्य मंत्री के विजन और नेतृत्व की सराहना करते हुए मरीज प्रतिनिधि अभिषेक ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का यह कदम उनकी असाधारण संवेदनशीलता, असीम मानवीय करुणा और दूरदर्शी नेतृत्व का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने जिस गहराई से हीमोफीलिया मरीजों की असहनीय पीड़ा को समझा और इस विश्वस्तरीय आधुनिक चिकित्सा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, वह उनके जन-कल्याणकारी विजन को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। मंत्री के इस युगांतरकारी निर्णय ने एक पूरी पीड़ित पीढ़ी को दर्द और संभावित दिव्यांगता से मुक्ति का मार्ग दिखाया है, इस नवजीवन के लिए संपूर्ण मरीज समुदाय उनका सदैव ऋणी रहेगा।

मरीज प्रतिनिधियों ने पूर्ण विश्वास जताया है कि स्वास्थ्य मंत्री के सशक्त मार्गदर्शन में इस योजना का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन होगा

इसके साथ ही मरीजों ने इस योजना को तत्परता से प्रशासनिक रूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति भी मरीज समुदाय की ओर से विशेष आभार प्रकट किया। मरीज प्रतिनिधियों ने पूर्ण विश्वास जताया है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत के सशक्त मार्गदर्शन में इस योजना का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन होगा, जिससे राज्य के सभी पात्र मरीजों तक यह आधुनिक उपचार निर्बाध रूप से पहुंच सकेगा।

Trending News

'सांसद ढुल्लू महतो अपराधी को पैदा करते हैं' जयराम महतो बोले-अपनी 40 हजार करोड़ की संपत्ति लोगों में बांट दें
'सांसद ढुल्लू महतो अपराधी को पैदा करते हैं' जयराम महतो बोले-अपनी 40 हजार करोड़ की संपत्ति लोगों में बांट दें
Oct 01, 2026, 4:19:00 PM
 Photos:'1 घंटे का रेट कितना है?', डिमांड सुनकर चौंकी एक्ट्रेस, बोल्डनेस दिखाने पर...
Photos:'1 घंटे का रेट कितना है?', डिमांड सुनकर चौंकी एक्ट्रेस, बोल्डनेस दिखाने पर...
Oct 01, 2026, 3:43:00 PM
'आंगन का मिलन' कार्यक्रम में बच्चों से मिलीं समाज कल्याण मंत्री, पोयम सुनी व बांटे उपहार
'आंगन का मिलन' कार्यक्रम में बच्चों से मिलीं समाज कल्याण मंत्री, पोयम सुनी व बांटे उपहार
Oct 01, 2026, 3:30:00 PM
CM योगी का बड़ा बयान, कहा- '2017 से पहले महीनों चलता था दंगा, मजबूर थी पुलिस'
CM योगी का बड़ा बयान, कहा- '2017 से पहले महीनों चलता था दंगा, मजबूर थी पुलिस'
Oct 01, 2026, 3:14:00 PM
6000mAh बैटरी, iPhone जैसा लुक, कीमत 9 हजार से भी कम, फोन में Android 16 Go भी...
6000mAh बैटरी, iPhone जैसा लुक, कीमत 9 हजार से भी कम, फोन में Android 16 Go भी...
Oct 01, 2026, 3:06:00 PM
हीमोफीलिया मरीजों के लिए बड़ी पहल, 'मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना' को प्रशासनिक स्वीकृति
हीमोफीलिया मरीजों के लिए बड़ी पहल, 'मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना' को प्रशासनिक स्वीकृति
Oct 01, 2026, 2:58:00 PM
फ्लाई दुबई कांड : आतंकियों से लिंक? UAE करेगा जांच
फ्लाई दुबई कांड : आतंकियों से लिंक? UAE करेगा जांच
Oct 01, 2026, 2:27:00 PM
हाई स्कूल का वीडियो वायरल, हेडमास्टर पर छात्रा से बदसलूकी का आरोप
हाई स्कूल का वीडियो वायरल, हेडमास्टर पर छात्रा से बदसलूकी का आरोप
Oct 01, 2026, 2:05:00 PM
JDU के अनंत सिंह हुए बागी! खुली जीप में सवार होकर अनुज सिंह के नामांकन पहुंच गए बाहुबली विधायक
JDU के अनंत सिंह हुए बागी! खुली जीप में सवार होकर अनुज सिंह के नामांकन पहुंच गए बाहुबली विधायक
Oct 01, 2026, 2:00:00 PM
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना की मदद, अलर्ट जारी
Oct 01, 2026, 1:42:00 PM