जदयू ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन? नीतीश कुमार का मास्टरप्लान तैयार..

नीतीश कुमार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले से बीजेपी ही नहीं विपक्षी भी सावधान हैं। दरअसल नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में लड़ने का ऐलान किया है।

जदयू ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन? नीतीश कुमार का मास्टरप्लान तैयार..

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में लगातार सियासी गतिविधि जारी है। बीते दिनों राजधानी पटना में जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जहां कई अहम फैसले लिए गए। इस बीच नीतीश कुमार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले से बीजेपी ही नहीं विपक्षी भी सावधान हैं। दरअसल नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में लड़ने का ऐलान किया है। 

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बिहार की सियासत में भी जबरदस्त हलचल शुरू हो गई है। जेडीयू ने पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी तैयारी शुरू कर दी है और पंजाब में 45 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।  पार्टी 117 में से 45 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। पंजाब जेडीयू अध्यक्ष मालवेंद्र सिंह बेनीपाल ने यह बड़ा दावा किया है।  

मालवेंद्र सिंह बेनीपाल ने कहा है कि जेडीयू पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। चुनावी अभियान का नेतृत्व नीतीश कुमार के नाम पर केंद्रित रहेगा। बेनीपाल ने कहा-पंजाब और बिहार का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध है। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के आयोजन का भी जिक्र किया।

पंजाब जेडीयू अध्यक्ष मालवेंद्र सिंह बेनीपाल ने दावा किया कि पंजाब के सिखों में नीतीश कुमार के प्रति श्रद्धा और विश्वास है। संगठन को मजबूत कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी तेज की जा रही है। ऐसे में पंजाब की राजनीति में जेडीयू की सक्रिय एंट्री से सियासी हलचल बढ़ गई है।

बता दें कि पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी  के लिए 'करो या मरो' वाली लड़ाई है। क्योंकि यह इकलौता राज्य है, जहां उसकी सरकार है। कांग्रेस के लिए, यह 2022 में खोई हुई राजनीतिक जमीन को वापस पाने की लड़ाई है। जबकि BJP के लिए, यह अपनी झोली में एक नया राज्य जोड़ने की कोशिश है। पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है जहां BJP कभी भी अपने दम पर सत्ता में नहीं रही है। ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी लड़ाई के लिए तैयार और अनुभवी BJP पंजाब में कोई चौंकाने वाला नतीजा दे सकती है? फ़िलहाल तो जेडीयू की सक्रिय एंट्री से पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को एक दिलचस्प राजनीतिक लड़ाई बना दिया है।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM