लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई: लालू यादव और राबड़ी देवी होंगे पेश

लैंड फॉर जॉब मामले में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। इस केस में राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत उनके परिवार के कई सदस्य अदालत में मौजूद रहेंगे।

लालू यादव की फोटो

लैंड फॉर जॉब मामले में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। इस केस में राजद सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत उनके परिवार के कई सदस्य अदालत में मौजूद रहेंगे। रविवार शाम ही लालू यादव और राबड़ी देवी दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

इस मामले में कोर्ट पहले ही लालू-राबड़ी, उनके बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव, साथ ही बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव समेत कुल 41 लोगों पर आरोप तय कर चुका है। आरोप तय होने के बाद अब इन सभी के खिलाफ नियमित ट्रायल चलेगा। वहीं, इस केस में अब तक 52 लोगों को अदालत बरी कर चुकी है।

करीब 18 दिन पहले हुई सुनवाई के दौरान स्पेशल जज विशाल गोग्ने ने अपने आदेश में कड़ी टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि सरकारी नौकरियों के बदले संपत्ति लेने की एक व्यापक साजिश रची गई। जज ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कथित तौर पर अपने परिवार—पत्नी, बेटों और बेटियों—के नाम पर अचल संपत्तियां हासिल करने के लिए सरकारी नौकरी को सौदेबाजी का जरिया बनाया।

अदालत की इस टिप्पणी के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। आज की सुनवाई में आगे की कानूनी प्रक्रिया और ट्रायल की दिशा तय हो सकती है। इस केस पर राजनीतिक हलकों की भी नजर बनी हुई है, क्योंकि इसका असर बिहार की सियासत पर भी पड़ सकता है।

Trending News

 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM