कांग्रेस विधायक पर नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप, पॉस्को एक्ट में FIR

झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस विधायक भूषण बारा के खिलाफ नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट और जेजे एक्ट की धाराएं लगाई हैं।

कांग्रेस विधायक पर नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप, पॉस्को एक्ट में FIR

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस विधायक भूषण बारा के खिलाफ नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट और जेजे एक्ट की धाराएं लगाई हैं। हटिया के डिप्टी एसपी नीरज कुमार ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, घटना विधायक के घर पर रहने के दौरान हुई बताई गई है। फिलहाल मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है। इधर, खबर उजागर करने वाले पत्रकार के दफ्तर में आधी रात को झारखंड पुलिस छापेमारी के बहाने डराने पहुंच गई। बाद में विपक्षी भाजपा नेताओं ने पुलिस ज्यादती के खिलाफ धरना पर बैठ गए।

नाबालिग की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर कांग्रेस विधायक भूषण बारा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर कांग्रेस विधायक भूषण बारा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हटिया के डिप्टी एसपी नीरज कुमार ने बताया कि एफआईआर  में विधायक का नाम शामिल है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। डिप्टी एसपी ने बताया कि नाबालिग विधायक के घर पर रहती थी। वहां रहने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म की घटना होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

FIR दर्ज होने के बाद नाबालिग की मेडिकल जांच कराई जा रही है - पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारी के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के बाद नाबालिग की मेडिकल जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी चल रही है। मामले में जेजे एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराएं शामिल की गई हैं। हटिया के डिप्टी एसपी नीरज कुमार ने बताया कि मामले में सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल विधायक भूषण बारा की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने ऊपर लगे बलात्कार के आरोपों पर कांग्रेस विधायक भूषण बारा ने कहा जो आरोप है, वो झूठा आरोप है

वहीं अपने ऊपर लगे बलात्कार के आरोपों पर कांग्रेस विधायक भूषण बारा ने कहा जो आरोप है, वो झूठा आरोप है। ये मनगढ़ंत है, हमारी छवि को धूमिल करने के लिए कुछ विरोधी लोगों द्वारा यह षडयंत्र किया जा रहा है। मुझे बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है। हमारे संगठन से कुछ निष्कासित लोग और कुछ असामाजिक तत्व लोग इसमें शामिल हैं। किसी भी बच्ची के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है। मैं दूसरी बार विधायक बना हूं और कभी ऐसी घटना नहीं घटी है लेकिन मैं जिस तरह से काम करता हूं, लोगों के दुख में खड़े होकर मैं उनका साथ देता हूं, जिस तरह से लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं, उनको इसकी तकलीफ है। बच्ची से आरोप लगवाया जा रहा है, बच्ची आरोप नहीं लगा रही है। उसको गुमराह किया जा रहा है।

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM