चिराग ने कहा- UP में सीट बंटवारे पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी, पहले संगठन होगा मजबूत

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

चिराग ने कहा- UP में सीट बंटवारे पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी, पहले संगठन होगा मजबूत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करना और अपनी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है।  

चिराग पासवान ने कहा- वह UP में राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने और चुनावी तैयारियों की शुरुआत करने के उद्देश्य से आए हैं

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने और चुनावी तैयारियों की शुरुआत करने के उद्देश्य से आए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश इकाई ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी। इसके लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

NDA के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग ने कहा- अभी इस विषय पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पार्टी नेताओं के दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। पार्टी चाहती है कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में उसका मजबूत आधार तैयार हो सके। एनडीए के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि अभी इस विषय पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। चुनाव में अभी काफी समय है। फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने और अपनी विचारधारा तथा विजन को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाने पर है।

चिराग ने UP में गठबंधन की मजबूती के सवाल पर कहा- चुनाव में अंतिम फैसला जनता ही करती है

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से अब तक सार्वजनिक मंचों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रमों पर जोर दिया जाएगा, जिनके माध्यम से पार्टी के नेता सीधे लोगों के घरों तक पहुंच सकें। चुनाव नजदीक आने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि गठबंधन होगा या नहीं और उसका स्वरूप क्या रहेगा। चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में गठबंधन की मजबूती के सवाल पर कहा कि चुनाव में अंतिम फैसला जनता ही करती है। सभी राजनीतिक दल और गठबंधन जनता के सामने अपना विजन और विचार रखते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) भी इसी दिशा में काम कर रही है। उत्तर प्रदेश की जनता ही तय करेगी कि वह किस दल या गठबंधन को समर्थन देना चाहती है।

SP और कांग्रेस पर दलित समुदाय को हाशिये पर रखने का आरोप लगाया - चिराग

उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर दलित समुदाय को हाशिये पर रखने का आरोप लगाया। चिराग ने कहा कि इन दलों ने अनुसूचित जाति के लोगों को दबाने और बांटने की कोशिश की ताकि उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। जब दलितों के हितों की रक्षा और उन्हें राजनीतिक आवाज देने की बात आई, तब इन दलों ने अपेक्षित भूमिका नहीं निभाई। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज संविधान की बात करने वाली कांग्रेस ने अतीत में बाबा साहेब आंबेडकर को चुनाव में हराने और उनके जीवनकाल में उनका अपमान करने के प्रयास किए थे।

अरुण भारती ने कहा- चिराग के लखनऊ दौरे के दौरान प्रदेश में अबतक हुई तैयारियों की समीक्षा की जाएगी

वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि चिराग पासवान लगातार प्रदेश में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपने समुदाय को एकजुट करने और संगठन को मजबूत करने के लिए जो प्रयास किए थे, उन्हें आगे बढ़ाना भी पार्टी की प्राथमिकता है। अरुण भारती ने कहा कि चिराग पासवान के लखनऊ दौरे के दौरान प्रदेश में अबतक हुई तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अलग-अलग जिम्मेदारियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM