सीवान में नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट, एक की मौत, कई घायल

सीवान से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा से कुछ ही दूरी पर एक भीषण ब्लास्ट हो गया।

सीवान

सीवान से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा से कुछ ही दूरी पर एक भीषण ब्लास्ट हो गया। यह धमाका हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में हुआ, जो मुख्यमंत्री की सभा स्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह विस्फोट एक घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुआ।

ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

मृतक की पहचान बड़रम गांव निवासी 50 वर्षीय मुर्तुजा मंसूरी के रूप में हुई है। धमाके की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतक का सिर और पैर करीब 20 फीट दूर जाकर गिरा, जबकि धड़ के चिथड़े उड़ गए। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया।

इस धमाके में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के कारण जिस घर में पटाखा बनाया जा रहा था, वह पूरी तरह से गिर गया। आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। घर के सामने लगे पेड़-पौधे झुलस गए हैं और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और लोगों की भीड़ को हटाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध पटाखा निर्माण से जुड़ा लग रहा है। घर में घटना के वक्त कितने लोग मौजूद थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं, मुख्यमंत्री की सभा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि यह घटना सभा से जुड़ी नहीं है और पूरी तरह हादसा प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM