बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर, तीन दिन बाद RJD के अनिल झा जीते

बिहार एमएलसी चुनाव में दरभंगा स्‍नातक सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। दरभंगा स्‍नातक सीट पर 60 घंटे के करीब चली काउंट‍िंग के बाद राजद के अनिल झा जीत गए हैं। आरजेडी ने बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी के सर्वेश कुमार को हरा द‍िया है।

बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर, तीन दिन बाद RJD के अनिल झा जीते

बिहार एमएलसी चुनाव में दरभंगा स्‍नातक सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। दरभंगा स्‍नातक सीट पर 60 घंटे के करीब चली काउंट‍िंग के बाद राजद के अनिल झा जीत गए हैं। आरजेडी ने बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी के सर्वेश कुमार को हरा द‍िया है। लगातार आगे चल रहे बीजेपी के सर्वेश कुमार को हार का सामना करना पड़ा है। राजद के अनिल झा 450 वोटों से जीते हैं। पटना के बाद बिहार एमएलसी चुनाव में दरभंगा सबसे बड़ी हॉट सीट बन गई है। यहां स्नातक सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया था। इस सीट पर तीसरे दिन भी काउंटिंग जारी रही। 

दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती के बाद राजद के अनिल झा ने दरभंगा स्नातक सीट पर जीत का परचम लहरा दिया। हालांकि इसके लिए उन्हें 3 दिन तक वोटों की गिनती का इंतजार करना पड़ा। नतीजे घोषित होते ही राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर मतगणना 27 अक्टूबर से जारी थी। लंबी मतगणना प्रक्रिया के बाद आरजेडी प्रत्याशी अनिल कुमार झा ने बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश कुमार को शिकस्त दे दी। इसके साथ ही दरभंगा स्नातक सीट पर राजद ने जीत दर्ज की। बीजेपी के सर्वेश कुमार सबसे आगे दिख रहे थे लेकिन आखिरी राउंड की काउंटिंग खत्म होते ही जो नतीजे आए उसने सबको हैरान कर दिया। राजद के अनिल कुमार झा ने इस सीट पर बीजेपी के साथ सबको चौंकाते हुए जीत दर्ज कर ली।

बता दें कि इससे पहले दरभंगा स्नातक मतगणना को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। तेजस्वी यादव ने कहा- 10 प्रतिशत मत अवैध घोषित होने के बावजूद RJD की जीत का दावा बरकरार है। 27 अक्टूबर से जारी मतगणना 29 अक्टूबर तक पूरी नहीं होने पर सवाल उठाए थे। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मतगणना में बीजेपी की जीत निकालने की कोशिश की जा रही है। तेजस्वी का दावा, बीते 56 घंटे से मतगणना केंद्र पर गड़बड़ी की कोशिश हो रही है। RJD नेता ने कहा, मतगणना केंद्र पर पार्टी के कार्यकर्ता मजबूती से डटे हुए हैं।






Trending News

बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर, तीन दिन बाद RJD के अनिल झा जीते
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर, तीन दिन बाद RJD के अनिल झा जीते
Oct 29, 2026, 5:11:00 PM
फुलवरिया में सर्पदंश से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम
फुलवरिया में सर्पदंश से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम
Oct 29, 2026, 4:49:00 PM
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, बिहार में भूमिहार का दबदबा तो UP में ब्राह्मणों का जलवा!
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, बिहार में भूमिहार का दबदबा तो UP में ब्राह्मणों का जलवा!
Oct 29, 2026, 4:31:00 PM
झारखंड से दिल्ली कूच : 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए रांची से रवाना हुए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता
झारखंड से दिल्ली कूच : 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए रांची से रवाना हुए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता
Oct 29, 2026, 4:29:00 PM
8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पड़ोसी छात्र पर दबाव बनाने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप
8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पड़ोसी छात्र पर दबाव बनाने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप
Oct 29, 2026, 4:20:00 PM
थाना प्रभारी के सामने भाजयुमो नेता पर हमले का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता
थाना प्रभारी के सामने भाजयुमो नेता पर हमले का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता
Oct 29, 2026, 4:05:00 PM
चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को बनाया अपना निशाना, लाखों रुपए के जेवरात लेकर हुए फरार
चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को बनाया अपना निशाना, लाखों रुपए के जेवरात लेकर हुए फरार
Oct 29, 2026, 4:01:00 PM
बड़ी कार्रवाई, 2570 लीटर शराब जब्त, खलासी भी धराया
बड़ी कार्रवाई, 2570 लीटर शराब जब्त, खलासी भी धराया
Oct 29, 2026, 3:38:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम
झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम
Oct 29, 2026, 3:38:00 PM
जेडीयू ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार को लेकर बड़ा फैसला
जेडीयू ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार को लेकर बड़ा फैसला
Oct 29, 2026, 3:18:00 PM