फुलवरिया में सर्पदंश से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम

स्थानीय प्रखंड के फुलवरिया गांव में गुरुवार की अहले सुबह सर्पदंश से एक 75 वर्षीय किसान लालू बैठा की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

फुलवरिया में सर्पदंश से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम

फुलवरिया (गोपालगंज) : स्थानीय प्रखंड के फुलवरिया गांव में गुरुवार की अहले सुबह सर्पदंश से एक 75 वर्षीय किसान लालू बैठा की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिले जानकारी के अनुसार, लालू बैठा बिछावन से उठने के बाद पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले हुए थे। पेशाब करने के बाद वे अपने मकान में जैसे ही घुसे तब तक दरवाजे पर बैठा कोबरा सांप ने उनके पैर में डस लिया। जिसके कारण वह अचेत हो गए। 

परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया

वहीं परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से स्नेक एंटी वेनम का इंजेक्शन लगाने के बाद स्थिति को गंभीर देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। सदर अस्पताल गोपालगंज पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांचों प्रांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव को एंबुलेंस से घर लाया गया। इस घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।  परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। 

परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया - परिजन

परिजनों ने बताया कि मकान में अनाज रखने के लिए दो-तीन ड्रम रखा हुआ था। उसी मकान में वे सोते थे। पहले से ही सांप किसी कोने में छुपा होने के कारण नहीं दिख पाया। हालांकि सांप को कड़ी मशक्कत के बाद मार दिया गया। वृद्धि किसान की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की पुत्री कुसुम देवी बहू संगीता देवी समेत उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

फुलवरिया (गोपालगंज) से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Trending News

बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर, तीन दिन बाद RJD के अनिल झा जीते
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर, तीन दिन बाद RJD के अनिल झा जीते
Oct 29, 2026, 5:11:00 PM
फुलवरिया में सर्पदंश से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम
फुलवरिया में सर्पदंश से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम
Oct 29, 2026, 4:49:00 PM
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, बिहार में भूमिहार का दबदबा तो UP में ब्राह्मणों का जलवा!
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, बिहार में भूमिहार का दबदबा तो UP में ब्राह्मणों का जलवा!
Oct 29, 2026, 4:31:00 PM
झारखंड से दिल्ली कूच : 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए रांची से रवाना हुए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता
झारखंड से दिल्ली कूच : 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए रांची से रवाना हुए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता
Oct 29, 2026, 4:29:00 PM
8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पड़ोसी छात्र पर दबाव बनाने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप
8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पड़ोसी छात्र पर दबाव बनाने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप
Oct 29, 2026, 4:20:00 PM
थाना प्रभारी के सामने भाजयुमो नेता पर हमले का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता
थाना प्रभारी के सामने भाजयुमो नेता पर हमले का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता
Oct 29, 2026, 4:05:00 PM
चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को बनाया अपना निशाना, लाखों रुपए के जेवरात लेकर हुए फरार
चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को बनाया अपना निशाना, लाखों रुपए के जेवरात लेकर हुए फरार
Oct 29, 2026, 4:01:00 PM
बड़ी कार्रवाई, 2570 लीटर शराब जब्त, खलासी भी धराया
बड़ी कार्रवाई, 2570 लीटर शराब जब्त, खलासी भी धराया
Oct 29, 2026, 3:38:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम
झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम
Oct 29, 2026, 3:38:00 PM
जेडीयू ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार को लेकर बड़ा फैसला
जेडीयू ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार को लेकर बड़ा फैसला
Oct 29, 2026, 3:18:00 PM