झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम

झारखंड राज्य के स्थापना की 26वीं वर्षगांठ एवं भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'झारखण्ड स्थापना दिवस' को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम

धनबाद : झारखंड राज्य के स्थापना की 26वीं वर्षगांठ एवं भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'झारखण्ड स्थापना दिवस' को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में डीएमएफटी सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं के साथ कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

राज्य स्तर पर मोरहाबादी मैदान रांची में मुख्य समारोह आयोजित किया जा रहा है - उप विकास आयुक्त

उप विकास आयुक्त ने अवगत कराया कि राज्य स्तर पर मोरहाबादी मैदान रांची में मुख्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। साथ ही जिला स्तर पर भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों का शुभारंभ 11 नवंबर को एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। यह वैन 29 नवंबर तक जिले में भ्रमण कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएगी। वहीं जिले में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थानीय कलाकारों व सांस्कृतिक दलों के माध्यम से लगभग 10 प्रमुख स्थानों पर स्ट्रीट डांस का आयोजन किया जाएगा। 

जिला स्तर पर 15 नवंबर एवं 29 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

 साथ में विद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता और स्थानीय कलाकारों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जिला स्तर पर 15 नवंबर एवं 29 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबकि मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं को अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में कई बड़े अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रामनारायण खालको, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप और डीएसई शालिनी डुंगडुंग के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट

Trending News

फुलवरिया में सर्पदंश से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम
फुलवरिया में सर्पदंश से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम
Oct 29, 2026, 4:49:00 PM
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, बिहार में भूमिहार का दबदबा तो UP में ब्राह्मणों का जलवा!
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, बिहार में भूमिहार का दबदबा तो UP में ब्राह्मणों का जलवा!
Oct 29, 2026, 4:31:00 PM
झारखंड से दिल्ली कूच : 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए रांची से रवाना हुए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता
झारखंड से दिल्ली कूच : 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए रांची से रवाना हुए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता
Oct 29, 2026, 4:29:00 PM
8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पड़ोसी छात्र पर दबाव बनाने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप
8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पड़ोसी छात्र पर दबाव बनाने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप
Oct 29, 2026, 4:20:00 PM
थाना प्रभारी के सामने भाजयुमो नेता पर हमले का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता
थाना प्रभारी के सामने भाजयुमो नेता पर हमले का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता
Oct 29, 2026, 4:05:00 PM
चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को बनाया अपना निशाना, लाखों रुपए के जेवरात लेकर हुए फरार
चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को बनाया अपना निशाना, लाखों रुपए के जेवरात लेकर हुए फरार
Oct 29, 2026, 4:01:00 PM
बड़ी कार्रवाई, 2570 लीटर शराब जब्त, खलासी भी धराया
बड़ी कार्रवाई, 2570 लीटर शराब जब्त, खलासी भी धराया
Oct 29, 2026, 3:38:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम
झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम
Oct 29, 2026, 3:38:00 PM
जेडीयू ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार को लेकर बड़ा फैसला
जेडीयू ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार को लेकर बड़ा फैसला
Oct 29, 2026, 3:18:00 PM
सम्राट ने कहा- अंतरिक्ष आधारित तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति
सम्राट ने कहा- अंतरिक्ष आधारित तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति
Oct 29, 2026, 2:57:00 PM