MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, बिहार में भूमिहार का दबदबा तो UP में ब्राह्मणों का जलवा!

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की, जबकि सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस महज एक सीट ही जीत पाई।

MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, बिहार में भूमिहार का दबदबा तो UP में ब्राह्मणों का जलवा!

पटना : उत्तर प्रदेश और बिहार सहित देश के चार राज्यों में हुए विधान परिषद (MLC) के चुनाव नतीजे आ गए हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की, जबकि सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस महज एक सीट ही जीत पाई। यूपी में बीजेपी ने छह और सपा ने पांच सीटें जीतीं। बिहार में एनडीए को चार सीटें मिलीं, जबकि महाराष्ट्र में विपक्षी एमवीए ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कर्नाटक में एनडीए का दबदबा रहा।

बिहार में भूमिहार समाज ने अपना परचम लहराया, UP में ब्राह्मणों ने सर्वाधिक सीटें जीतकर साबित किया वर्चस्व 

उत्तर प्रदेश और बिहार हुए विधान परिषद (एमएलसी) के चुनाव नतीजों में शिक्षक और स्नातक के मतदाताओं वाले इस चुनाव में सवर्णों का एकतरफा दबदबा देखने को मिला है। बिहार में जहां भूमिहार समाज ने अपना परचम लहराया, वहीं यूपी में ब्राह्मणों ने सर्वाधिक सीटें जीतकर वर्चस्व साबित किया है। बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर हुए चुनाव परिणामों में भूमिहार समुदाय का एकतरफा दबदबा देखने को मिला। भूमिहार समाज से पांच एमएलसी चुनाव जीते हैं।

बिहार की 8 MLC सीट पर चुनाव हुए, जिसमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक कोटे की सीट

भूमिहार समाज से जीतने वालों में पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार, पटना शिक्षक सीट पर आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार, दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज से डॉ. सुरेश प्रसाद राय और दरभंगा स्नातक सीट पर बीजेपी के सर्वेश कुमार हैं। तिरहुत शिक्षक सीट पर बीजेपी के डॉ. नरेंद्र सिंह जीते हैं, जो भूमिहार समाज से हैं। सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज जीते हैं, जो राजपूत समाज से हैं। बिहार की आठ एमएलसी सीट पर चुनाव हुए, जिसमें चार स्नातक और चार शिक्षक कोटे की सीट हैं।  

UP की 11 MLC सीट में 6 शिक्षक तो 5 स्नातक कोटे की सीटों पर चुनाव हुए हैं

इसी तरह यूपी की 11 विधान परिषद सीट में छह शिक्षक तो पांच स्नातक कोटे की सीटों पर चुनाव हुए हैं। बीजेपी ने छह सीटें जीत ली हैं, जिसमें चार सीटें शिक्षक कोटे की और दो सीटें स्नातक क्षेत्र की हैं। वहीं, सपा पांच सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। सपा ने तीन शिक्षक कोटे की और दो स्नातक क्षेत्र की सीटें जीती हैं, जिसमें वाराणसी स्नातक सीट भी शामिल है। यूपी एमएलसी चुनाव में सबसे ज्यादा ब्राह्मण समाज से नेता चुने गए हैं। इसके बाद यादव और वैश्य समुदाय से हैं। सिख/पंजाबी समुदाय से एक एमएलसी विधान परिषद जीते हैं. इसके अलावा ठाकुर, कुर्मी और कायस्थ समाज से एक-एक एमएलसी बने हैं। ब्राह्मण समाज से मेरठ शिक्षक सीट पर बीजेपी के श्रीचंद शर्मा, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी और लखनऊ शिक्षक सीट पर बीजेपी के उमेश द्विवेदी जीते हैं। 

उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव की विजेता सूची

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 11 सीटों में से 6 सीट पर जीत हासिल की है, वहीं 5 सीट पर समाजवादी पार्टी (SP) का झंडा लहराया है।

1. मेरठ स्नातक-भाजपा-दिनेश कुमार गोयल

2. आगरा स्नातक-भाजपा-डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह

3. इलाहाबाद-झांसी स्नातक-सपा-डॉ. मान सिंह यादव 

4. लखनऊ शिक्षक-भाजपा-उमेश द्विवेदी 

5. वाराणसी शिक्षक-सपा-लाल बिहारी यादव 

6. आगरा शिक्षक-सपा-डॉ. आकाश अग्रवाल

7. मेरठ शिक्षक-भाजपा-श्रीचन्द शर्मा 

8. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक-भाजपा-डॉ. हरी सिंह ढिल्लो

9. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक-भाजपा-ध्रुव कुमार त्रिपाठी

10. लखनऊ स्नातक-सपा-कांति सिंह

11. वाराणसी स्नातक-सपा-आशुतोष सिन्हा

बिहार एमएलसी चुनाव की विजेता सूची

बिहार में आठ सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुआ। इनमें से चार सीट भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के गठबंधन के खाते में गईं। दरभंगा शिक्षक सीट पर जनसुराज के उम्मीदवार की जीत हुई। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक सीट ही जीत पाई और दो सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते।

1. कोसी स्नातक सीट से भाजप के डॉ. एनके यादव 

2. सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज 

3. पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव सिंह 

4. तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह

5. दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज पार्टी के डॉ. सुरेश प्रसाद राय 

6. पटना स्नातक सीट पर जदयू के नीरज कुमार 

7. तिरहुत स्नातक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बंशीधर ब्रजवासी 

8. दरभंगा स्नातक सीट पर भाजपा के सर्वेश कुमार 

कर्नाटक एमएलसी चुनाव की विजेता सूची

कर्नाटक में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) के गठबंधन ने क्लीन स्वीप किया। राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस MLC चुनाव की 4 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई। 

1. बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (सेक्युलर) के एपी रंगनाथ

2. उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट से भाजपा के शशील जी. नमोशी 

3. दक्षिण-पूर्व स्नातक सीट से बीजेपी के केएम सुरेश 

4. पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के एसवी संकनूर

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव की विजेता सूची

महाराष्ट्र में 5 सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुआ। जिसमें विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) ने 5 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ महायुति को 2 सीटें मिलीं। यहां नागपुर की सीट, जो कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गढ़ है, उस सीट पर फिर एक बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

1. पुणे शिक्षक सीट पर भाजपा के कौस्तुभ गावडे 

2. अमरावती शिक्षक सीट पर शिंदे की शिवसेना के किरण सरनाईक 

3. छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर शरद पवार गुट के प्रतापसिंह पाटील 

4. पुणे स्नातक सीट पर भी शरद पवार गुट की हर्षदा देशमुख-जाधव 

5. नागपुर स्नातक सीट कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने जीत हासिल की है.


Trending News

बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर, तीन दिन बाद RJD के अनिल झा जीते
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर, तीन दिन बाद RJD के अनिल झा जीते
Oct 29, 2026, 5:11:00 PM
फुलवरिया में सर्पदंश से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम
फुलवरिया में सर्पदंश से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम
Oct 29, 2026, 4:49:00 PM
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, बिहार में भूमिहार का दबदबा तो UP में ब्राह्मणों का जलवा!
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, बिहार में भूमिहार का दबदबा तो UP में ब्राह्मणों का जलवा!
Oct 29, 2026, 4:31:00 PM
झारखंड से दिल्ली कूच : 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए रांची से रवाना हुए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता
झारखंड से दिल्ली कूच : 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए रांची से रवाना हुए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता
Oct 29, 2026, 4:29:00 PM
8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पड़ोसी छात्र पर दबाव बनाने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप
8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पड़ोसी छात्र पर दबाव बनाने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप
Oct 29, 2026, 4:20:00 PM
थाना प्रभारी के सामने भाजयुमो नेता पर हमले का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता
थाना प्रभारी के सामने भाजयुमो नेता पर हमले का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता
Oct 29, 2026, 4:05:00 PM
चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को बनाया अपना निशाना, लाखों रुपए के जेवरात लेकर हुए फरार
चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को बनाया अपना निशाना, लाखों रुपए के जेवरात लेकर हुए फरार
Oct 29, 2026, 4:01:00 PM
बड़ी कार्रवाई, 2570 लीटर शराब जब्त, खलासी भी धराया
बड़ी कार्रवाई, 2570 लीटर शराब जब्त, खलासी भी धराया
Oct 29, 2026, 3:38:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम
झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम
Oct 29, 2026, 3:38:00 PM
जेडीयू ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार को लेकर बड़ा फैसला
जेडीयू ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार को लेकर बड़ा फैसला
Oct 29, 2026, 3:18:00 PM