बड़ी कार्रवाई, 2570 लीटर शराब जब्त, खलासी भी धराया

आरा। पटना-बक्सर फोरलेन पर टोल प्लाज़ा के समीप ट्रक में भारी मात्रा मे छुपाकर ले जाये जा रहे शराब को पुलिस ने धर दबोचा है. इसके साथ ही छापेमारी टीम ने ट्रक के खलासी को भी पकड़ा है. हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

बड़ी कार्रवाई, 2570 लीटर शराब जब्त, खलासी भी धराया

कोईलवर/आरा। पटना-बक्सर फोरलेन पर टोल प्लाज़ा के समीप ट्रक में भारी मात्रा मे छुपाकर ले जाये जा रहे शराब को पुलिस ने धर दबोचा है. इसके साथ ही छापेमारी टीम ने ट्रक के खलासी को भी पकड़ा है. हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. 

मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने टोल प्लाजा के पास एक ट्रक से 2570.760 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. इस दौरान ट्रक के खलासी को गिरफ्तार किया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया.

पकड़े गये ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर NL 01 AD 4312 है. ट्रक से किंगफिशर बीयर के 78 कार्टन, 8 पीएम व्हिस्की फ्रूटी के 59 कार्टन, रॉयल स्टैग व्हिस्की के 29 कार्टन और ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की के 100 कार्टन बरामद किये गये. बरामद शराब की कुल मात्रा 2570.760 लीटर बतायी गयी है. 

इधर शराब लदे ट्रक से गिरफ्तार खलासी की पहचान पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के पथलौटिया गांव निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक भागने में सफल रहा. 

इधर बरामदगी के बाद कोईलवर थाने में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए एसडीपीओ सदर-2 रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना और कोईलवर थाने की संयुक्त टीम ने टोलप्लाज़ा के समीप घेराबंदी कर एक ट्रक पर लदे 2570.760 लीटर शराब को पकड़ा है.

हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही ट्रक का चालक फरार हो गया लेकिन खलासी को धर दबोचा गया.पकड़े गए खलासी से ट्रक के चालक, ट्रक मालिक और शराब के पूर्व व आगामी सूत्रों का पता लगाया जा रहा है.जिसके आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.मौके पर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल समेत छापेमारी दल में शामिल अन्य पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे.

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट 

Trending News

फुलवरिया में सर्पदंश से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम
फुलवरिया में सर्पदंश से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम
Oct 29, 2026, 4:49:00 PM
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, बिहार में भूमिहार का दबदबा तो UP में ब्राह्मणों का जलवा!
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, बिहार में भूमिहार का दबदबा तो UP में ब्राह्मणों का जलवा!
Oct 29, 2026, 4:31:00 PM
झारखंड से दिल्ली कूच : 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए रांची से रवाना हुए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता
झारखंड से दिल्ली कूच : 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के लिए रांची से रवाना हुए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता
Oct 29, 2026, 4:29:00 PM
8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पड़ोसी छात्र पर दबाव बनाने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप
8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पड़ोसी छात्र पर दबाव बनाने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप
Oct 29, 2026, 4:20:00 PM
थाना प्रभारी के सामने भाजयुमो नेता पर हमले का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता
थाना प्रभारी के सामने भाजयुमो नेता पर हमले का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता
Oct 29, 2026, 4:05:00 PM
चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को बनाया अपना निशाना, लाखों रुपए के जेवरात लेकर हुए फरार
चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को बनाया अपना निशाना, लाखों रुपए के जेवरात लेकर हुए फरार
Oct 29, 2026, 4:01:00 PM
बड़ी कार्रवाई, 2570 लीटर शराब जब्त, खलासी भी धराया
बड़ी कार्रवाई, 2570 लीटर शराब जब्त, खलासी भी धराया
Oct 29, 2026, 3:38:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम
झारखंड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम
Oct 29, 2026, 3:38:00 PM
जेडीयू ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार को लेकर बड़ा फैसला
जेडीयू ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार को लेकर बड़ा फैसला
Oct 29, 2026, 3:18:00 PM
सम्राट ने कहा- अंतरिक्ष आधारित तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति
सम्राट ने कहा- अंतरिक्ष आधारित तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति
Oct 29, 2026, 2:57:00 PM