जेडीयू ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार को लेकर बड़ा फैसला
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार विधान परिषद चुनाव में हार की पार्टी समीक्षा करेगी। 5 नवंबर को जेडीयू की समीक्षा बैठक होगी। चुनाव में हार के कारणों की पार्टी गहन समीक्षा करेगी।

बिहार में आठ सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव का रिजल्ट आ गया। आठ सीटों में से चार पर एनडीए के कैंडिडेट ने जीत दर्ज की। जबकि दो सीटों पर निर्दलीय बाजी मार ले गए। प्रशांत किशोर की जनसुराज के हिस्से एक सीट आई है। जबकि राजद भी एक ही सीट पर सिमट गई। जेडीयू ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा था, उन्हें सिर्फ एक सीट पर जीत मिली। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार ने जीत दर्ज की। बिहार विधान परिषद चुनाव में हार की जेडीयू समीक्षा करेगी। इसको लेकर आगामी 5 नवंबर को जेडीयू की समीक्षा बैठक बुलाई गई है।
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार विधान परिषद चुनाव में हार की पार्टी समीक्षा करेगी। 5 नवंबर को जेडीयू की समीक्षा बैठक होगी। चुनाव में हार के कारणों की पार्टी गहन समीक्षा करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यह बैठक होगी। चुनाव परिणामों को लेकर नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा। हार के पीछे रहे कारणों पर बैठक में चर्चा होगी। चुनावी रणनीति और संगठन की भूमिका की भी समीक्षा होगी। बैठक में आगे की रणनीति पर भी मंथन हो सकता है। उमेश कुशवाहा ने कहा-हार के कारणों की पार्टी समीक्षा करेगी।
वहीं बिहार में 24 नवंबर को सुशासन दिवस जेडीयू मनाएगी। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि 24 नवंबर को नीतीश संवाद का पार्टी आयोजन करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान और उपलब्धियों पर चर्चा होगी। बिहार में नीतीश कुमार के कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं को याद किया जाएगा। 500 से अधिक योजनाओं की सौगात पर चर्चा का कार्यक्रम है। सुशासन दिवस के जरिए नीतीश कुमार के शासनकाल की उपलब्धियों को जेडीयू सामने रखेगी। पार्टी के कार्यक्रम में बिहार के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। नीतीश कुमार के योगदान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी चर्चा होगी। सुशासन दिवस के आयोजन को लेकर जेडीयू की ओर से तैयारी तेज है।













